BMW S 1000 R सुपरबाइक ने दी दस्तक, 250 की Top Speed के साथ करेगी सबको दीवाना, यहां मिलेगी प्राइज और फीचर्स की पूरी जानकारी

BMW S 1000 R
BMW S 1000 R PC-BMW India

BMW S 1000 R को सुपरबाइक कैटेगरी में लॉन्‍च किया है। इस बाइक को कैसे फीचर्स दिए हैं। कितने पैकेज और खूबियों को दिया है। इसमें कितना ताकतवर इंजन मिलेगा। इसकी क्‍या प्राइज होगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

BMW S 1000 R हुई लॉन्‍च

इंडियन सुपरबाइक मार्केट में तहलका मचाने के लिए BMW ने S 1000 R बाइक को लॉन्‍च किया है। इस बाइक को 3 पैकेज के साथ कई कस्‍टमाइजेशन के साथ लॉन्‍च किया है।

मिलेंगे शानदार फीचर्स

BMW S 1000 R में स्प्लिटफेस LED हेडलाइट, डे-टाइम राइडिंग लाइट्स, स्पोर्टी लाइसेंस प्लेट होल्डर, स्पोर्टी लाइसेंस प्लेट होल्डर, पीछे की तरफ टर्न सिग्नल और लाइसेंस प्लेट लाइट, पीछे की तरफ टर्न सिग्नल और लाइसेंस प्लेट लाइट में, 6.5 टीएफटी डिस्प्ले, यूएसबी चार्जिंग सॉकेट, फुल एलईडी लाइट, सिक्स-एक्सिस सेंसर बॉक्स जिसमें एबीएस प्रो और डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल, 6.5 टीएफटी डिस्प्ले, यूएसबी चार्जिंग सॉकेट, फुल एलईडी लाइट, सिक्स-एक्सिस सेंसर बॉक्स जिसमें एबीएस प्रो और डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए हैं।

मिलेगा ताकतवर इंजन

BMW S 1000 R में 999 सीसी का ऑयल/वाटर-कूल्ड, 4-सिलेंडर, फोर-स्ट्रोक इन-लाइन इंजन दिया है। इस इंजन से बाइक को 11000 आरपीएम पर 170 हॉर्स पावर के साथ 9250 आरपीएम पर 114 न्‍यूटन मीटर का पीक टॉर्क मिलता है। नई BMW S 1000 R 0-100 किमी की रफ्तार 3.2 सेकेंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्‍पीड 250 किमी/घंटा है।

क्‍या है प्राइज

BMW S 1000 R की एक्‍स शोरूम कीमत 19.90 लाख रुपये से शुरू होती है। इसे इंडियन मार्केट में डायनैमिक, कम्‍फर्ट, एम स्‍पोर्ट पैकेज के साथ लॉन्‍च किया है।