Petrol Car से भी कम दाम में घर लाएं Electric Car; BaaS के साथ आती हैं कौन सी सबसे सस्‍ती कारें

Electric Cars with BaaS
Electric Cars with BaaS PC- autotechbiz.in

Electric Cars अब लोगों की पसंद बनती जा रही हैं। इसे और फायदे का सौदा बनाने के बनाने के लिए इनको BaaS के साथ भी ऑफर किया जा रहा है। मार्केट में रेंटल स्‍कीम के साथ किस कार को किस Price पर घर लाना आसान होगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Tata Tiago EV Facelift

टाटा ने टियागो ईवी के फेसलिफ्ट को इंडिया में 28 मई 2026 को ही लॉन्‍च किया है। इस कार को BaaS के साथ भी ऑफर किया जा रहा है। अगर आप भी इसे खरीदने वाले हैं तो BaaS के साथ इसे सिर्फ 4.69 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। लेकिन इसके साथ हर किलोमीटर के लिए 2.6 रुपये अलग से देने होंगे।

MG Comet EV

टियागो से पहले इंडिया की सबसे सस्‍ती EV का टैग MG Comet के पास था। अब यह कार BaaS के साथ 4.99 लाख रुपये की प्राइज पर मिल रही है। इसके साथ में हर किलोमीटर के लिए 3.2 रुपये अलग से देने होंगे।

Tata Punch EV

टाटा की पंच ईवी को भी BaaS के साथ लाया जाता है। इसके लिए पहले तो 6.49 लाख रुपये देने होंगे। जिसके बाद हर किलोमीटर के लिए 2.6 लाख रुपये अलग से देने पड़ेंगे।

MG Windsor EV

एमजी की हॉटकेक जैसी कार विंडसर ईवी भी मार्केट में काफी पसंद की जा रही है। इस कार को BaaS के साथ सिर्फ 9.99 लाख रुपये में घर लाया जा सकता है। जिसके साथ हर किलोमीटर के लिए 3.9 रुपये देने होंगे।

Maruti Suzuki eVitara

मारुति अपनी ई विटारा को पहली इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर लॉन्‍च कर चुकी है। इस कार को BaaS के साथ भी लाया गया है। जिसके लिए पहले तो 10.99 लाख रुपये देने होंगे और बाद में हर किलोमीटर के लिए 3.99 रुपये देने होंगे।

Kia Carens Clavis EV

किआ कैरेंस क्‍लाविस ईवी को भी BaaS के साथ घर लाना समझदारी हो सकती है। इस कार को इस रेंटल स्‍कीम में 12.84 लाख रुपये देकर और हर किलोमीटर के लिए 3.3 रुपये देकर एक्‍सपीरियंस किया जा सकता है।

MG ZS EV

एमजी की तीसरी इलेक्‍ट्रिक कार जेडएस ईवी है। इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को रेंटल स्‍कीम में भी ऑफर किया जा रहा है। इसके लिए 13 लाख रुपये देने होंगे और हर किलोमीटर के लिए 4.5 रुपये देने पड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- UP Smart Meter Prepaid to Postpaid: जून से प्रीपेड नहीं पोस्टपेड होगा बिजली का मीटर, ऐसे करें चेक आपका मीटर कंवर्ट हुआ या नहीं