BSNL Recharge: बीएसएनएल लाया महज 1 रुपये में अलनिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा, जानें वैलिडीटी

BSNL के 1 रुपये वाले प्लान में क्या-क्या मिल रहा है? Photo Credit:- X/@@BSNLCorporate
BSNL के 1 रुपये वाले प्लान में क्या-क्या मिल रहा है? Photo Credit:- X/@@BSNLCorporate

BSNL New Mobile Recharge Plan Details In Hindi: अगर आप भी बीएसएनएल यूजर हैं तो आपके लिए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कंपनी ने खास रिचार्ज प्लान लेकर आई है। इस प्लान को बड़ा ही आकर्षक और किफायती बताया जा रहा है।

ये भी पढे़ं:- BSNL New Plan: अनलिमिटेड कॉल, डेली 2GB डेटा और फ्री OTT एक्सेस; बीएसएनएल के इस प्लान ने दूसरी कंपनियों के लिए बढ़ाई टेंशन

कंपनी के इस प्लान की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर हर जगह पर हो रही है। ये प्लान स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कंपनी द्वारा पेश किया गया है और आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि ये प्लान सिर्फ 1 रुपये में ग्राहकों को दिया जा रहा है।

जानते हैं क्या-क्या मिल रहा है 1 रुपये में?

दरअसल, बीएसएनएल कंपनी ने 1 रुपये का 28 दिनों की वैधता वाला मोबाइल रिचार्ज प्लान पेश किया है। इसमें 28 दिनों की वैधता के साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB हाई स्पीड इंटरने डेटा और हर दिन 100 SMS मिल रहे हैं।

प्लान को नाम दिया है ‘फ्रीडम ऑफर’

बीएसएनएल ने अपने इस प्लान को ‘फ्रीडम ऑफर’ नाम दिया है और इसकी जानकारी अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट पर दी है।

कौन उठा सकेगा लाभ?

एक्स पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच अगर कोई भी बीएसएनएल की नई सिम लेता है तो उसे 1 रुपये में ये सिम कार्ड मिलेगा। इसमें उसे पूरे देश में रोमिंग, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB इंटरनेट डेटा और 100 SMS मिलेंगे। आप अगर बीएसएनएल का नया सिम कार्ड लेते हैं तो आप इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Mobile Network: बार-बार मोबाइल से जा रहे हैं नेटवर्क तो इन तरीकों से कर सकते हैं ठीक, यहां जानें काम की बात

इस प्लान के जरिए कंपनी अपने अपग्रेड किए गए नेटवर्क को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है।