HomeAutomobiles22 मई को भारत में 'तूफान' लाएगी Honda; एक साथ लॉन्च होंगी...

22 मई को भारत में ‘तूफान’ लाएगी Honda; एक साथ लॉन्च होंगी ये 2 शानदार कारें

Honda Cars इंडियन मार्केट में 2 नई कारें Launch करने वाली है। मेकर किस सेगमेंट में किस कार को लाने वाली है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Honda Cars इंडियन मार्केट में कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार से लेकर मिड साइज एसयूवी सेगमेंट की कारों को ऑफर कर रही है। लेकिन अब मेकर अग्रेसिव होकर 2 नई कारें Launch करने वाली है। मेकर किस सेगमेंट में किस कार को लाने वाली है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ रहीं 2 कारें

होंडा कार्स इंडियन मार्केट में अपने पोर्टफोलियो को अपडेट करने वाली है। इसके साथ मेकर अपनी एक मौजूदा और दूसरी बिल्‍कुल नई कार को अगले महीने लॉन्‍च करने वाली है।

Honda City को मिलेगा Facelift

मेकर अपनी मिड साइज सेडान कार सिटी को इंडिया में 1997 से ऑफर कर रही है। अब इस कार की पांचवीं जेनरेशन का मिड लाइफ अपडेट आने वाला है। जिसमें कॉस्‍मैटिक चेंज होंगे। इस कार में नई एलईडी हेडलैंप, बंपर, ग्रिल और अलॉय व्‍हील्‍स को एक्‍सटीरियर में दिया जाएगा। इंटीरियर में नया इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, ड्राइवर डिस्‍प्‍ले, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, पावर्ड सीट, नया डैशबोर्ड, नया एसी पैनल, प्रीमियम इंटीरियर के साथ कुछ नए फीचर्स दिए जाएंगे।

Honda ZR-V होगी Launch

होंडा प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में सीबीयू के तौर पर ZR-V को लॉन्‍च करने वाली है। इस एसयूवी को ऑटो एलईडी हैडलैंप, फ्रंट एलईडी सीक्‍वेंशल टर्न इंडीकेटर, फ्रंट एलईडी फॉग लैंप, 18 इंच ड्यूल टोन अलॉय व्‍हील्‍स, पुश बटन स्‍टार्ट, पैडल शिफ्टर, रिमोट इंजन स्‍टार्ट, लेदरेट सीट, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, 10.25 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट डिस्‍प्‍ले, ऑटो एसी, Level-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफृ 1322 लीटर बूट स्‍पेस के साथ कई और फीचर्स भी मिलेंगे।

मिलेगा ताकवतर इंजन

होंडा सिटी में वहीं 1.5 लीटर पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन मिलने वाला है। इसके 1.5 लीटर इंजन से 121 पीएस की पावर और 145 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसमें सीवीटी गियरबॉक्‍स और मैनुअल के ऑप्‍शंस मिलेंगे।

वहीं Honda ZR-V में 2 लीटर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के ऑप्‍शन को दिया जाएगा। इस इंजन से एसयूवी को 184 पीएस की पावर और 315 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। इसमें स्‍पोर्ट, नॉर्मल, इको और स्‍नो ड्राइविंग मोड्स मिलेंगे। साथ में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियबॉक्‍स भी मिलेगा।

किस तारीख को होंगी लॉन्‍च

मेकर ने इन दोनों कारों को इंडिया में लॉन्‍च करने के लिए 22 May 2026 का दिन तय कर दिया है। इसी दिन इनको इंडियन मार्केट में ऑफर कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular