HomeAutomobilesSporteq के ठीक बाद आ रही है Mahindra Formula E; टीजर देखकर...

Sporteq के ठीक बाद आ रही है Mahindra Formula E; टीजर देखकर उड़ जाएंगे आपके होश!

Mahindra BE 6 Formula E भी Launch होने जा रही है। मेकर ने सोशल मीडिया पर Teaser भी रिलीज किया है। इससे क्‍या डिटेल मिल रही हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Mahindra BE 6 Formula E भी Launch होने जा रही है। मेकर ने सोशल मीडिया पर Teaser भी रिलीज किया है। इससे क्‍या डिटेल मिल रही हैं। इसे कब लाया जा रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ रही Mahindra BE 6 Formula E

महिंद्रा अगले 2 दिनों में कई बड़े धमाके करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। मेकर नए लॉन्‍च की डिटेल एक एक करके सोशल मीडिया पर दे रही है। अब फिर से डिटेल दी है कि अगले 2 दिन में Mahinda BE 6 के Formula E वर्जन को भी लाया जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

रिलीज किया Teaser

मेकर ने सोशल मीडिया पर नया टीजर रिलीज कर दिया है। इस 20 सेकेंड के टीजर में एसयूवी को बार बार दिखाया गया है, जिसमें इसके कलर, इंटीरियर, डिजाइन की डिटेल मिल रही हैं।

क्‍या मिली डिटेल

टीजर से जो समझ आ रहा है उसके हिसाब से इस एसयूवी को लाल रंग के साथ लाया जा सकता है। साथ में नया ड्राइविंग मोड भी मिल सकता है, जो नॉर्मल वेरिएंट्स में नहीं मिलता। इसके अलावा इस एडिशन में Formula E की बैजिंग भी मिलेगी। बाकी एसयूवी का मूल डिजाइन वही रहेगा। इसमें एल्‍यूमिनियम के पैडल्‍स मिलेंगे।

क्‍या बढ़ेगी रेंज

महिंद्रा की ओर से BE6 के Top वेरिएंट Pack Three में 79 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जाता है। जिसको एक बार फुल चार्ज करने के बाद 683 किलोमीटर की MIDC रेंज मिलती है। साथ में जो मोटर दी है उससे 210 किलोवाट की पावर और 380 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। नए एडिशन में और ज्‍यादा बेहतर बैटरी और मोटर मिल सकती है।

कब हो रही Launch

मेकर ने टीजर में ही बताया है कि Mahindra BE 6 Formula E को 15 August 2026 को लाया जाएगा। अब इस दिन इसका सिर्फ डेब्‍यू होगा या फिर इसकी प्राइज को भी रिवील किया जाएगा, इसकी डिटेल अभी नहीं मिली है। इसके पहले 14 अगस्‍त को मेकर इसी एसयूवी के एक और एडिशन स्‍पोर्टेक को भी ला रही है।

हो सकता है Limited Edition

मेकर इस एसयूवी को फॉर्मूला ई नाम के नए एडिशन को लिमिटेड यूनिट्स की तरह भी ऑफर कर सकती है। जिस तरह Batman Edition को सिर्फ 999 यूनिट्स में ऑफर किया गया था। इससे यह ज्‍यादा एक्‍सक्‍लूसिव एडिशन हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular