HomeAutomobilesMaruti Brezza Facelift Spied 2026: होंगे ये बड़े चेंज, मिलेंगे नए फीचर्स,...

Maruti Brezza Facelift Spied 2026: होंगे ये बड़े चेंज, मिलेंगे नए फीचर्स, उड़ेगी Hyundai, Kia की नींद!

Maruti Brezza Facelift Spied 2026: मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट 2026 फिर से देखी गई है। इसमें क्‍या चेंज होने वाले हैं। कब तक इसे Launch किया जाएगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Maruti Brezza Facelift Spied 2026: मारुति अपनी सब 4 मीटर एसयूवी ब्रेजा के फेसलिफ्ट 2026 को लाने वाली है। जिसे टेस्‍ट करते हुए फिर से देखा गया है। इसमें क्‍या चेंज होने वाले हैं। कब तक इसे Launch किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ रही है Maruti Brezza Facelift

मारुति की ब्रेजा फेसलिफ्ट 2026 को फिर से टेस्‍ट करते हुए भारत की सड़कों पर देखा गया है। जिससे फिर पक्‍का हो गया है कि मेकर इस एसयूवी को जल्‍द ही अपडेट कर सकती है।

मिलेगी Underbody CNG

नई ब्रेजा को जिस सबसे बड़े चेंज के साथ लाया जाएगा, उसमें अंडरबॉडी सीएनजी टैंक शामिल होगा। यह इसकी यूएसपी होगी क्‍योंकि यह Maruti Victoris के बाद मेकर की दूसरी एसयूवी होगी जिसमें इस टेक्‍नोलॉजी का यूज किया जाएगा।

कॉस्‍मैटिक चेंज भी होंगे

मेकर एसयूवी के फेसलिफ्ट को सिर्फ अंडरबॉडी सीएनजी टैंक के साथ ही नहीं लाएगी, इसमें कई कॉस्‍मैटिक चेंज भी करेगी। जिसके बाद इसका फ्रंट बंपर, ग्रिल, हेडलैंप, टेल लैंप, रियर बंपर बदल जाएंगे। साइड प्रोफाइल में ज्‍यादा चेंज नहीं होगा, लेकिन इसके अलॉय का डिजाइन भी बदला जा सकता है।

इंटीरियर भी होगा अपडेट

एक्‍सटीरियर के अलावा इस एसयूवी के फेसलिफ्ट में इंटीरियर को भी चेंज किया जाएगा। इसमें बिल्‍कुल नया इंटीरियर मिल सकता है जो इसे ज्‍यादा प्रीमियम ऑप्‍शन बना सकता है। साथ में कुछ नए फीचर्स को भी दिया जा सकता है जिसके साथ नया इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, ड्राइवर डिस्‍प्‍ले भी शामिल होंगे।

मिलेगा नया गियरबॉक्‍स

मेकर जब फेसलिफ्ट लॉन्‍च करेगी तो इसमें 5 स्‍पीड गियरबॉक्‍स को हटाकर नया 6 स्‍पीड गियरबॉक्‍स दे सकती है, जिससे इसकी माइलेज और बढ़ जाएगी।

कब हो रही लॉन्‍च

वैसे तो मेकर ने अभी तक ऑफिशियली डिटेल नहीं दी है। लेकिन माना जा रहा है कि इसे जून से सितंबर के बीच इंडियन मार्केट में लाया जा सकता है।

किनको होगी टेंशन

इंडिया में सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में काफी तगड़ा मुकाबला देखने को मिलता है। इस सेगमेंट में हर कार मेकर अपनी 1 से 2 एसयूवी ऑफर करती है। ऐसे में मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट को पहले तो मारुति की ही Fronx और Victoris से चुनौती मिल सकती है। इसके अलावा इस कार को Hyundai Venue Facelift, Kia Sonet, Kia Syros, Mahindra XVU 3XO, Tata Nexon के साथ भी दो दो हाथ करने होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular