HomeAutomobilesMG Majestor का फैक्ट्री में प्रोडक्शन शुरू, Features देख Fortuner प्रेमियों को...

MG Majestor का फैक्ट्री में प्रोडक्शन शुरू, Features देख Fortuner प्रेमियों को भी लगेगा झटका, जानें कब होगी Launch

MG Majestor इंडिया में जल्‍द आने वाली है। इसके पहले मेकर ने इसका प्रोडक्‍शन शुरू किया है। Toyota Fortuner से टक्‍कर लेने कब इसे Launch किया जाएगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

MG Majestor का प्रोडक्‍शन इंडिया में एमजी ने शुरू कर दिया है। जिसके बाद अब बस इसकी प्राइज की अनाउंसमेंट होना बाकी है। मेकर इस एसयूवी को Toyota Fortuner से मुकाबला करने के लिए कब Launch कर सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

MG Majestor का प्रोडक्‍शन शुरू हुआ

एमजी ने अपनी D+ सेगमेंट की एसयूवी मेजेस्‍टर के प्रोडक्‍शन को शुरू कर दिया है। जिसके बाद जल्‍द ही इसकी प्राइज को भी सामने लाया जा सकता है।

मिले ये फीचर्स

मेकर ने इस एसयूवी को कई शानदार फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। इसमें Mosaic Matrix Grill, Dragon Eye DRLs, Beam LED Headlamp, Connected LED Tail Lamp, 19 इंच ड्यूल टोन अलॉय व्‍हील्‍स, M-Lounge, 10 ऑफ रोडिंग मोड्स, 810 एमएम वाटर वेडिंग कैपेसिटी, डार्क इंटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड और मसाज फ्रंट सीट्स, तीन रो सीटिंग, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, कलर्ड डिजिटल ड्राइवर डिस्‍प्‍ले, 12 स्‍पीकर के साथ JBL म्‍यूजिक सिस्‍टम, 360 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, ऑटोमैटिक क्‍लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग, थ्री जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, 64 कलर्ड एंबिएंट लाइट शामिल हैं। इसका इंटीरियर स्‍मोक्‍ड एबोनी इंटीरियर थीम के साथ ऑफर किया गया है।

मिलेगा ताकतवर इंजन

एमजी ने मेजेस्‍टर में 2 लीटर ट्विन टर्बो डीजल इंजन दिया है। जो 213 बीएचपी पावर के साथ 478 न्‍यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 8 स्‍पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स और 4X4 कैपेसिटी को भी दिया जा रहा है।

जारी हैं Pre Bookings

मेकर ने इसे अभी लॉन्‍च तो नहीं किया है, लेकिन इसके लिए प्री-बुकिंग को ऑफलाइन और ऑनलाइन शुरू कर दिया गया है। इसके लिए 41 हजार रुपये दिए जा सकते हैं। एसयूवी की प्राइज को May 2026 अनाउंस करने के बाद इसकी डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। लॉन्‍च के टाइम इसकी प्राइज को 40 लाख रुपये तक रखने की कोशिश की जा सकती है।

किनसे मिलेगी चुनौती

एमजी ने मेजेस्‍टर को D+ सेगमेंट में ऑफर किया है। इस सेगमेंट में इस एसयूवी को Toyota Fortuner Legender, Skoda Kodiaq, Volkswagen Tayron R Line से सीधी चुनौती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular