HomeAutomobilesकरोड़ों की Mercedes Benz Electric G-Class में आई खराबी; कंपनी ने आनन-फानन...

करोड़ों की Mercedes Benz Electric G-Class में आई खराबी; कंपनी ने आनन-फानन में वापस बुलाई गाड़ियां, कहीं आपके पास भी तो नहीं ये मॉडल?

Mercedes Benz Electric G Class में खराबी आ गई है। जिसके बाद मेकर ने इसे Recall किया है। इसमें क्‍या खराबी आई है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Mercedes Benz Electric G Class में खराबी आ गई है। जिसके बाद मेकर ने इसे Recall किया है। इसमें क्‍या खराबी आई है। कितनी यूनिट्स में इस खराबी को पाया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Mercedes Benz Electric G Class में आई खराबी

मर्सिडीज बेंज ने अपनी इलेक्‍ट्रिक जी क्‍लास 580 के लिए रिकॉल जारी कर दिया है। मेकर की इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी में खराबी की जानकारी मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है।

इतनी यूनिट्स में खराबी

मर्सिडीज की इलेक्‍ट्रिक जी क्‍लास 580 की 99 यूनिट्स में खराबी की जानकारी मिलने के बाद मेकर ने रिकॉल जारी कर दिया है। इन सभी यूनिट्स को जुलाई 2024 से अगस्‍त 2025 के बीच में बनाया गया है।

आई यह खराबी

मर्सिडीज की इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के पहियों के बोल्‍ट को मेकर के स्‍टैंडर्ड के मुताबिक नहीं पाया गया है। जिसकी वजह से एसयूवी को चलाते हुए पहियों में परेशानी हो सकती है और बोल्‍ट धीरे धीरे ढीले भी हो सकते हैं जो लापरवाही करने पर किसी भी हादसे का कारण बन सकते हैं।

कर रही अलर्ट

मेकर उन सभी कस्‍टमर्स को फोन, मैसेज, ई-मेल के जरिए अलर्ट भेज रही है जिनके पास भी खराब यूनिट्स हो सकती हैं। इन सभी यूनिट्स के लिए मेकर कस्‍टमर्स को मैसेज कर शोरूम या सर्विस सेंटर पर आने के लिए कह रही है।

फ्री में ठीक होगी परेशानी

मेकर ने जब रिकॉल को जारी किया है तो वह इस समस्‍या से प्रभावित यूनिट्स को अच्‍छी तरह से चेक करेगी और जो भी बोल्‍ट खराब पाए जाएंगे उनको बिना चार्ज लिए फ्री में ठीक कर फिर से कस्‍टमर्स को एसयूवी वापस कर दी जाएगी।

न घबराएं कस्‍टमर्स

जब भी कोई मेकर इस तरह से रिकॉल को जारी करती है और अपनी कारों को वापस बुलाती है तो इससे कस्‍टमर्स को परेशान होने की जरुरत नहीं होती। ऐसा सिर्फ इसलिए किया जाता है जिससे खराब पार्ट को बदला जा सके। भले ही इससे कंपनियों को नुकसान भी होता है लेकिन फिर भी वह कस्‍टमर्स की सेफ्टी के साथ समझौता नहीं करतीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular