Uber और Zomato ने इंडिया में रोड सेफ्टी को लेकर नया कैंपेन शुरू कर दिया है। इस कैंपेन को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की सहायता के साथ शुरू किया गया है। इसको शुरू करने वाले प्रोग्राम में केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने क्या चौंकाने वाले आंकड़ें दिए हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Uber और Zomato ने शुरू किया कैंपेन
ऊबर और जोमेटो ने मिलकर रोड सेफ्टी कैंपेन को शुरू किया है। इस मौके पर प्रसून जोशी, नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। इस कैंपेन को शुरू करने का उद्देश्य सड़क पर कार चलाते हुए लोगों को इस बात के लिए जागरूक करना है कि वह जिम्मेदारी के साथ ड्राइविंग करें जिससे न सिर्फ वह खुद सुरक्षित रहें बल्कि सड़क पर दूसरे लोगों को भी सुरक्षित रख पाएं।
गडकरी ने दिए चौंकाने वाले आंकड़ें
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने काफी चौंकाने वाले आंकड़ें सभी के सामने रखे। उन्होंने बताया कि इंडिया में हर साल 5 लाख रोड एक्सीडेंट्स होते हैं। जिनमें 1.80 लाख लोगों की मौत हो जाती है। इन लोगों में सबसे ज्यादा 18 से 36 साल के लोग होते हैं जो टोटल एक्सीडेंट के 66 पर्सेंट हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक इंडिया में हर एक घंटे में 20 लोगों की मौत होती है। एक्सीडेंट्स में टू व्हील के 5 पर्सेंट लोग शामिल हैं।

Pc-autotechbiz.in
क्या हैं एक्सीडेंट्स की वजह
रोड पर एक्सीडेंट होने की सबसे बड़ी वजहों में ओवर स्पीडिंग, हेलमेट न पहनना, रियर सीट पर सीट बेल्ट न लगाना, हिट एंड रन जैसी वजह शामिल हैं।
इंडिया में ओवर स्पीडिंग की वजह से 1.2 लाख, हेलमेट न पहनने के कारण करीब 54 हजार, रियर सीट पर सीट बेल्ट न लगाने पर 16 हजार, हिट एंड रन केस में 31 हजार लोगों की मौत हो जाती है।
राहवीरों का किया सम्मान
इस मौके पर नितिन गडकरी ने राहवीरों का सम्मान भी किया। ये वो लोग हैं जो जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान सड़क पर हुए एक्सीडेंट के बाद लोगों की जान बचाने की कोशिश की।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?












Leave a Reply