Ultraviolette ने इंडियन मार्केट में नई इलेक्ट्रिक बाइक X47 को शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च (Ultraviolette X47 India launch) किया है। इस बाइक में कैसे फीचर्स मिलेंगे। कितनी रेंज होगी और कैसी टेक्नोलॉजी मिलेगी। साथ में इसका क्या प्राइज रखा है, बुकिंग और डिलीवरी कब से शुरू होगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
लॉन्च हुई Ultraviolette X 47
अल्ट्रावायलेट ने इंडियन मार्केट में एक्स 47 इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च किया है। इस बाइक को क्रॉस ओवर सेगमेंट में लॉन्च किया गया है और इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए हैं जो अभी तक भी कई महंगी कारों में ही मिलते हैं।
- मिलेंगे ये फीचर्स
मेकर ने इस इलेक्ट्रिक बाइक को कई शानदार फीचर्स (Ultraviolette X47 features) के साथ लॉन्च किया है। इसमें रडार बेस ADAS सिस्टम को दिया है जो इंडिया में किसी भी बाइक में पहली बार है। इस सिस्टम को मेकर हाइपरसेंस रडार टेक्नोलॉजी बता रही है। जिसे इसके सभी वेरिएंट्स में दिया जाएगा। इस बाइक में सर्ज प्रोटेक्शन, ईएमआई और ईएसपी प्रोटेक्शन, शॉर्ट सर्किट और रिवर्स पोलेरिटी प्रोटेक्शन, अर्थ लीकेज प्रोटेक्शन, 1.6 किलोवाट का ऑन बोर्ड चार्जर, एलईडी लाइट्स, फ्रंट और रियर में कैमरा, 120 डिग्री वाइड एंगल कैमरा व्यू, पार्क असिस्ट, ड्यूल स्क्रीन सेटअप को दिया है।
कितनी होगी रेंज
अल्ट्रावायलेट ने इस बाइक को जिससे इसे 323 किलोमीटर की IDC रेंज (Ultraviolette X47 range) मिलेगी। जो एशिया में किसी भी 2 व्हीलर में सबसे ज्यादा होगी। साथ में 8 लाख या 8 साल की वारंटी भी मिल रही है। इसमें लगी मोटर से इसे 40 हॉर्स पावर और 610 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इससे इस बाइक को 2.7 सेकेंड में ही 0-60 और 8.1 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर की स्पीड से चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 145 किलोमीटर प्रति घंटा है।
क्या है प्राइज
मेकर ने इस इलेक्ट्रिक बाइक को इंडियन मार्केट में 2.74 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया है। लेकिन पहले 1 हजार कस्टमर्स को यह बाइक 2.49 लाख रुपये में मिलेगी। इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी डिलीवरी भी अक्टूबर 2025 से शुरू कर दी जाएगी।
कितनी होगी रनिंग कॉस्ट
अल्ट्रावायलेट ने बताया है कि नई बाइक X47 को सिर्फ 100 रुपये में 300 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है, जबकि किसी 350 सीसी की बाइक को 100 रुपये में सिर्फ 30 किलोमीटर के आस पास ही चलाया जा सकता है।
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply