PM Kisan Yojana: दिवाली पर किसानों को 21वीं किस्त का तोहफा मिलेगा? जानें लेटेस्ट अपडेट्स

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त हुई जारी? Photo:- X/@narendramodi
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त हुई जारी? Photo:- X/@narendramodi

PM Kisan Samman Nidhi 21 Kist Release Date: किसान खेतों में कड़ी मेहनत करके फसल उगाता है और तब जाकर वो अपनी आजीविका चला पाता है। ऐसे में उन किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार पीएम किसान योजना चलाती है, जो किसान आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

योजना के लिए पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और ये पैसे सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाता है। इस बार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है, तो क्या ये किस्त दिवाली से पहले रिलीज हो सकती है?

ये भी पढे़ं:- Petrol Pump Complain: पूरे पैसे देने के बाद आपको भी मिला है कम पेट्रोल-डीजल? गड़बड़ी होने पर यहां करें शिकायत

इन किसानों की अटक सकती है किस्त:-

पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली किस्त का लाभ अगर लेना होता है तो आपको कुछ काम करवाने होते हैं जिसमें पहला काम है ई-केवाईसी का। ये काम करवाना किसानों के लिए बेहद जरूरी होता है।

अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं और आपने अब तक ये काम नहीं करवाया है, तो तुरंत करवा लें। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर इस काम को करवा सकते हैं।

ई-केवाईसी का काम आप योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर करवा सकते हैं या आप योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

क्या दिवाली से पहले किस्त आएगी?

पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मोदी सरकार किसानों को दिवाली का तोहफा देते हुए दिवाली से पहले ही 21वीं किस्त जारी कर सकती है।

ये भी पढ़ें:- Flipkart-Amazon Sale: इस सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट, 300-500 रुपये में मिल रहे ये गैजेट; देखें लिस्ट

वहीं, नियमों के तहत हर किस्त लगभग 4 महीन के अंतराल पर जारी होती है और इस हिसाब से 21वीं किस्त नवंबर में जारी होनी है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है कि 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है।