6 Cars with Ventilated Seat: गर्मियों में इस एक फीचर से मिलेगी राहत, इन 6 सबसे सस्‍ती कारों में मिलेगा फीचर

ventilated car seats
ventilated car seats PC-Autotechbiz.in

ऑटोमोबाइल न्‍यूज़ डेस्‍क, नई दिल्‍ली। गर्मियों का मौसम हो और आपको अपनी फेवरेट कार से कहीं जाना हो। गर्म सीट पर बैठकर उसके ठंडा होने तक की बात सोचने से ही परेशान हो सकते हो। लेकिन नए ज़माने की कई कारों में एक शानदार फीचर को दिया जाता है, जिससे गर्म से गर्म सीट भी तुरंत ठंडी लगने लगती है। इस फीचर को किस नाम से जानते हैं और किन सबसे सस्‍ती कारों (6 Cars with Ventilated Seat) में इसे दिया जा रहा है। इस खबर में आपको बता रहे हैं।

इस फीचर से मिलता है आराम

नए ज़माने की कारों में कई शानदार फीचर्स को दिया जा रहा है। लेकिन गर्मी के मौसम में Ventilated Seat जैसे फीचर काफी काम आते हैं। इस फीचर की वजह से धूप में तपती हुई कार की सीट मिनटों में ही ठंडी (Car Cooling Feature) लगने लगती है। इस फीचर की वजह से गर्मियों में ड्राइविंग करने में ज्‍यादा कम्‍फर्ट (Summer Driving Comfort) मिलता है।

Tata Altroz Racer

टाटा अल्‍ट्रोज रेसर के R3 ट्रिम की Price 11 लाख रुपये है। Ventilated Seat फीचर के साथ आने वाली यह सबसे सस्‍ती कारों में से एक है। इस कार के फ्रंट की दोनों सीटों में वेंटिलेटिड सीट फीचर को दिया जाता है।

Tata Nexon

टाटा की ही एक और एसयूवी Tata Nexon में भी वेंटिलेटिड सीट फीचर को दिया जाता है। इस फीचर के साथ इसके Fearless वेरिएंट को लाया जाता है। जिसकी एक्‍स शोरूम Price 13.30 लाख रुपये से शुरू होकर 14.50 लाख तक जाती है।

Kia Syros

टाटा के अलावा किआ मोटर्स की सिरोस एसयूवी में भी फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स के फीचर को दिया जाता है। एसयूवी में HTX ट्रिम से इस फीचर को दिया जाता है। जिसकी एक्‍स शोरूम Price 13.30 से लेकर 17.80 लाख रुपये के बीच है।

Maruti XL6

मारुति भी इस शानदार फीचर के साथ अपनी इकलौती MPV को लाती है। Maruti XL6 के टॉप ट्रिम Alpha में इसे दिया जाता है। इस फीचर वाले Alpha ट्रिम की Price 13.31 से 14.71 लाख रुपये एक्‍स शोरूम है।

Skoda Kylaq

स्‍कोडा की काइलैक एसयूवी के प्रेस्टिज़ वेरिएंट से इस शानदार फीचर की शुरुआत हो जाती है। इस फीचर के साथ अगर एसयूवी को खरीदना हो तो 13.35 लाख से लेकर 14.40 लाख रुपये तक की एक्‍स शोरूम कीमत को चुकाना होगा।

Hyundai Verna

हुंडई की वर्ना को भी गर्मियों में राहत दिलाने वाले इस शानदार फीचर के साथ लाया जाता है। इस कार के SX और उससे ऊपर के सभी ट्रिम्‍स में इस फीचर को दिया जा रहा है। जिसकी एक्‍स शोरूम Price 14.83 लाख से लेकर 17.55 लाख रुपये के बीच है।