ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। बीते कुछ सालों के अंदर पेट्रोल डीजल के रेट 100 रुपये पार हो गए हैं। रोज़ के कामों को निपटाने के लिए बाइक, स्कूटर या कार का यूज़ करना ही पड़ता है, जिससे कई लोगों के घर का बजट भी बिगड़ रहा है। अगर 5 टिप्स का ध्यान रख लिया जाए तो फिर तेल में होने वाले खर्च (fuel saving) को काफी कम किया जा सकता है।
fuel saving के लिए ओवरलोडिंग न करें
कुछ लोग अपनी कार को चलता फिरता घर बनाकर चलते हैं। बिना वजह अतिरिक्त सामान कार की माइलेज को कम कर देता है। स्कूटर और मोटरसाइकिल पर भी जरुरत से ज्यादा वजन रखकर चलने से माइलेज कम हो जाती है। इससे बचने के लिए कभी भी ओवरलोडिंग न करें। जो सामान काम का नहीं हो उसे भी कार से बाहर कर दें।
स्टॉक कार से मिलेगी ज्यादा माइलेज
कई बार लोग कार खरीदने के बाद अपनी पसंद के मुताबिक मोडिफाई करवाते हैं। जिससे कार के ऊपर बिना वजह का अतिरिक्त भार पड़ता है। इसका नतीजा कम माइलेज होना होता है। इसलिए कार को अगर स्टॉक कार ही रहने देंगे तो माइलेज बढ़ाने में मदद मिलेगी और कुछ दिनों तक अच्छी लगने वाली मोडिफिकेशन में खर्च होने वाले हजारों-लाखों रुपये को भी बचाया जा सकेगा।
fuel saving के लिए फैक्ट्री फिटेड टायर ही रखें
मोडिफिकेशन का ही पार्ट होता है जिसमें कार के साथ आने वाले स्टैंडर्ड साइज वाले टायर की जगह एक से दो इंच बड़े टायर्स कार में लगाए जाते हैं। इससे कार का लुक थोड़ा बदल जाता है, लेकिन माइलेज में कमी आ जाती है। ज्यादा बड़े टायर या ज्यादा चौड़े टायर लगवाने से इंजन को भी ज्यादा पावर बनानी पड़ती है, जिसमें तेल की खपत बढ़ती है।
एक्सीलेरेटर का सही उपयोग जानें
कार हो या बाइक, हर किसी को आगे बढ़ाने के लिए एक्सीलेरेटर का यूज़ करना पड़ता है। काफी कम लोगाों को ही पता है कि एक्सीलेरेटर का सही यूज़ कैसे किया जाता है। अचानक से स्पीड बढ़ाते हैं तो इससे माइलेज में काफी कमी आ जाती है। इसकी जगह धीरे-धीरे से स्पीड को बढ़ाएं तो माइलेज भी अच्छी मिलेगी।
ब्रेक पर न रखें पैर
कई लोगों को काफी बुरी आदत होती है कि वो कार या बाइक चलाते हुए ब्रेक पर पैर रखते हैं। ऐसा करने से पहले यह तय कर लें कि आप कार को चलाना चाहते हैं या रोकना चाहते हैं। क्योंकि अगर कार को चलाना चाहते हैं तो फिर एक्सीलेरेटर पर ही पैर रखना काफी होगा, लेकिन अगर कार को ब्रेक पर पैर रखकर चलाया जाएगा तो फिर इंजन को तो नुकसान होगा ही साथ ही माइलेज भी कम हो जाएगी।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply