car odor: कार में नहीं रहनी चाहिए बदबू – जानें वो 2 जरूरी बातें जो हर स्मार्ट ड्राइवर को करनी चाहिए!

women in car
women in car PC-Freepik

ऑटोमोबाइल न्‍यूज़ डेस्‍क, नई दिल्‍ली। अक्‍सर लोग इस बात की शिकायत करते हैं कि उनकी कार के अंदर से बदबू आती है। क्‍या आपको पता है कि ऐसा क्‍यों होता है और इससे कैसे दूर रहा जा सकता है। अगर नहीं तो दो बातों को हमेशा ध्‍यान रखें और कार से बदबू (car odor) को दूर (remove car odor) रखें।

सफर का मज़ा खराब करती है car odor

आप अपनी कार से काफी प्‍यार करते हैं, लेकिन कई बार ऐसी लापरवाही कर बैठते हैं, जिससे कार के अंदर से बदबू आने लग जाती है। अगर ऐसा एक बार भी हो जाए तो फिर कई दिनों तक कार से बदबू आती है जिससे सफर का मज़ा बढ़ने की जगह खराब हो जाता है।

दो बातों का रखें ध्‍यान

कार से आने वाली बदबू को गायब करना काफी आसान है। इसके लिए कुछ बातों का ध्‍यान रखना काफी जरूरी होता है। अगर नियम से इन 2 बातों को फॉलो किया जाए तो फिर कार से बदबू को इस तरह गायब (car smell solution) किया जा सकता है जैसे दवाई लेने के बाद किसी बीमारी को गायब किया जाता है।

car odor से दूर रखती है अच्‍छी तरह सफाई

कार से बदबू आने का सबसे बड़ा कारण खाने का बचा हुआ सामान कार के अंदर ही लंबे टाइम तक पड़े रहना भी होता है। अगर आपकी कार में बच्‍चों के साथ ही ऐसे सदस्‍य भी सफर करते हैं, जिनको ट्रैवल करते हुए ज्यादा भूख लगती है तो फिर इस बात की संभावना काफी बढ़ जाती है कि कार के अंदर खाया जाने वाले सामान के कुछ टुकड़े कार में ही रह जाएं। ऐसा होने के बाद उनको साफ न किया जाए तो वो टुकड़े लंबे टाइम पर कार में ही रह जाते हैं, जिसके बाद गर्मी और धूप की वजह से वह टुकड़े सड़ने लगते हैं और नतीजा बदबू के तौर पर होता है। जिसके बाद कार में सफर करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए जब भी कार में ट्रैवल करके आएं तो उसे अच्‍छी तरह से साफ करवाएं। सीटों के नीचे खासतौर पर सफाई करें, इससे न सिर्फ कार साफ रहेगी बल्कि बदबू को भी दूर (smart driving hygiene) रखा जा सकेगा।

बारिश के टाइम इस नियम को करें फॉलो

कार का यूज़ सिर्फ गर्मी और सर्दियों के टाइम ही नहीं किया जाता। कार को बारिशों के समय भी चलाया जाता है। जब बारिश का पानी कार के अंदर आ जाता है तो लंबे टाइम तक कार के फ्लोर या सीट के अंदर नमी रह जाती है। इस नमी के कारण भी कार के अंदर से बदबू आने लगती है। इससे बचने के लिए कार के अंदर ऐसे मैट रखें जो पानी को अच्‍छी तरह सोख पाएं और बाद में उनकी सफाई भी जरूर करें। इसके साथ अपनी पसंद की खुशबू वाले कार एयर फ्रैशनर का यूज़ करने से सफर के समय आपको काफी अच्‍छा महसूस होगा।