Viral Video: दुबई में छोटे से कमरे का किराया 60 हजार रुपये, वीडियो देखकर सिर पकड़ लेंगे आप

दुबई में छोटे से कमरे का वायरल वीडियो। Pic Credit- neson.services
दुबई में छोटे से कमरे का वायरल वीडियो। Pic Credit- neson.services

Dubai Room Rent Viral Post: हम घूमने के लिए अलग-अलग जगहों पर जाना पसंद करते हैं। बात अगर भारत की ही करें तो यहां कई ऐसी जगहें हैं जो आपका दिल जीत लेगी। बावजूद इसके लोग विदेशों में घूमने जाते हैं। कोई अमेरिका, कोई न्यूजीलैंड तो कई अन्य देशों में घूमने जाता है। इसी तरह लोग दुबई भी घूमने जाते हैं।

ये भी पढ़ें:- सिर्फ ₹2 लाख रुपये Down Payment में पाएं Tata Nexon EV! जानें EMI डिटेल और अभी बुक करें

यही नहीं, भारत से कई लोग दुबई में काम करने यानी नौकरी करने भी जाते हैं। इन सबके बीच दुबई से जुड़ा एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यहां पर एक छोटे से रूम के लिए आपको 62 हजार रुपये देने पड़ते हैं। तो चलिए जानते हैं इस पोस्ट के बारे में…

क्या है पोस्ट में?

एक रियल एस्टेट एजेंसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया जिसके मुताबिक, दुबई के मरीना एरिया में एक छोटा कमरा जिसमें सिंगल बेड और कपबोर्ड बड़ी मुश्किल से लगा है। उस छोटे से कमरे का किराया 62 हजार रुपये बताया जा रहा है।

इस पोस्ट में ये भी बताया गया है कि इस कमरे में बालकनी भी है और सीधा आप यहां रह सकते हैं। इसमें ये भी जानकारी दी गई है कि इसके लिए किराए से अलग 11 हजार 600 18 रुपये भी जमा करवाने होंगे।

किराया सुन लोग चौंक गए

इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। जहां पर लोग इस कमरे के किराए को जानकर चौंक गए हैं। जबकि, कई लोग इस पोस्ट के मजे भी ले रहे हैं।

एक यूजर ने इस छोटे से कमरे के मजे लेते हुए कमेंट किया कि “घर है या कबाड़।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि ‘वो जो इंटिरियर के रील्स आते हैं छोटे मकान में- ऊपर गैस और नीचे टॉयलेट। यही तो नहीं है वो?’

एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा ‘इतने बड़े घर में मुझे अकेले डर लगता है।’ एक यूजर ने ये भी लिखा कि ‘SUV कार इससे अच्छी होती है।’

ये भी पढ़ें:- car battery Tips: नई कार भी स्‍टार्ट होने में करेगी परेशान, अगर नहीं रखेंगे बैटरी का ध्‍यान, इन 5 टिप्‍स से बढ़ाएं बैटरी की लाइफ

एक यूजर ने लिखा ‘मरीना भारत के मुंबई जैसा है, 60,000 रुपये में आपको केवल इतना ही मिलेगा।’

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें