PM Vishwakarma: क्या आप जुड़े हैं इस योजना से? रोजाना मिलते हैं 500 रुपये; जानें कैसे करें आवेदन

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है? Pic Credit- Freepik
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है? Pic Credit- Freepik

Pradhan Mantri Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Benefits: अगर आप गरीब वर्ग से आते हैं या आप जरूरतमंद हैं तो केंद्र और राज्य सरकारें आपके लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। बशर्ते आप इन योजनाओं के लिए पात्र हों। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जो केंद्र सरकार की एक योजना है।

ये भी पढ़ें:- PF Claim: रिजेक्ट हो गया है पीएफ क्लेम तो कितने दिन बाद और कैसे दोबारा कर सकते हैं अप्लाई? यहां जानें

सितंबर 2023 में शुरू हुई इस योजना का लाभ मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग ले रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको रोजाना 500 रुपये मिल सकते हैं और साथ ही कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना से जुड़ने के बाद आपको क्या लाभ मिलते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों के बारे में जान सकते हैं।

कौन लोग इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र होते हैं?

अगर आपको भी इस योजना से जुड़ना है तो जान लीजिए कि इस योजना से 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग ही जुड़ सकते हैं, जिनकी सूची नीचे है:-

नाई यानी बाल काटने वाले, मालाकार, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर और जो लोग लोहार का काम करते हैं
अगर आप मूर्तिकार हैं, पत्थर तराशने वाले, पत्थर तोड़ने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता

टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, जो अस्त्रकार हैं, अगर आप सुनार हैं, गुड़िया और खिलौना निर्माता
फिशिंग नेट निर्माता, जो नाव निर्माता हैं, जो ताला बनाने वाले हैं, राजमिस्त्री, उसमें धोबी और दर्जी भी शामिल हैं। अगर आप इस सूची में हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं।

रोजाना 500 रुपये का लाभ

जो लोग भी पीएम विश्वकर्मा से जुड़ते हैं उन्हें उनके काम को लेकर कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके लिए ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड दिया जाता है। साथ ही इसमें इसेंटिव देने का भी प्रावधान है।

ये भी पढ़ें:- ABY: हर साल आपको भी मिल सकता है मुफ्त इलाज का लाभ, जानें कैसे बनेगा आपका आयुष्मान कार्ड

अतिरिक्त ये लाभ भी मिलते हैं

लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए योजना के तहत 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं
योजना से जुड़ने के बाद आपको सस्ती ब्याज दर पर पहले तो एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन भी दिया जाता है। ये लोन आपको सस्ती ब्याज दर पर देने का प्रावधान है।