Alto in Pakistan: भारत में जेब पर भारी नहीं, लेकिन पाकिस्तान में Alto बनी ‘महंगी सवारी’! जानिए कितनी ज्यादा है कीमत, यकीन नहीं होगा

indian vs pakistani alto car
indian vs pakistani alto car PC-Autotechbiz.in

ऑटोमोबाइल न्‍यूज़ डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंडिया के जम्‍मू कश्‍मीर में 22 अप्रैल 2025 को निर्दोष पर्यटकों पर आतंकियों ने गोलियां चलाईं। जिसके बाद से भारत काफी गुस्‍से में है। पर क्‍या आपको पता है कि जिस तरह की लाइफस्‍टाइल इंडियंस जीते हैं, उससे कहीं नीचे की लाइफस्‍टाइल पाकिस्‍तान में है। इसका एक उदाहरण इंडिया की सबसे सस्‍ती कार के साथ दिया जा सकता है। इंडिया में Alto को जहां सबसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है, वहीं पाकिस्‍तान में इसकी क्‍या कीमत है। इस खबर में समझते हैं।

Indian Alto Vs Pakistani Alto

इंडिया में Alto को सबसे सस्‍ती कार के तौर पर देखा जाता है। यहां पर इस कार को कई शानदार फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। लेकिन पाकिस्‍तान में इस कार को खरीदना काफी महंगा सौदा है। वहां पर इस कार को एक आम इंसान काफी मेहनत के बाद ही खरीद सकता है।

Alto car price comparison India vs Pakistan

इंडिया में Maruti Suzuki Alto की कीमत 4.23 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। वहीं पाकिस्‍तान में इस कार के लिए 27.07 लाख पाकिस्‍तानी रुपये (Alto price in Pakistan) देने पड़ते हैं जो इंडियन करेंसी में 8.21 लाख रुपये के आस पास होते हैं। भारतीय रुपये में भी दोनों देशों के बीच कार की कीमत में फर्क समझा जाए तो जिस कीमत पर पाकिस्‍तान में इसे ऑफर किया जाता है उस कीमत में इंडिया में दो Alto को खरीदा जा सकता है।

कितना पुराना है इंजन

इंडियन Alto में कुछ साल पहले तक 800 सीसी का इंजन यूज़ किया जाता था, लेकिन अब भारत में 800 सीसी की जगह कम से कम एक लीटर का इंजन यूज़ किया जाता है। वहीं पाकिस्‍तान में अभी भी 658 सीसी के इंजन वाली Alto को बेचा जा रहा है। पाकिस्‍तान में मिलने वाली Alto में R06A सीरीज़ का 658 सीसी का इंजन मिलता है। जिस इंजन से 29 किलोवाट की पावर मिलती है और 56 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। वहीं इंडियन Alto में K10C सीरीज़ का इंजन यूज़ होता है जिससे 49 किलोवाट की पावर और 89 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। Pakistan में Alto में सिर्फ पेट्रोल इंजन मिलता है, लेकिन इंडिया में Alto को पेट्रोल के साथ CNG में भी ऑफर किया जाता है।

कितना पुराना है डिजाइन और साइज

पाकिस्‍तान में मिलने वाली Alto के डिजाइन और साइज का अंदाजा भी इसी बात से लगाया जा सकता है कि वहां पर इस कार की लंबाई 3395 एमएम है लेकिन इंडिया में इसकी लंबाई 3530 एमएम है। इसके अलावा वहां पर इस कार में सिर्फ 4 लोग ही सफर कर सकते हैं, लेकिन इंडिया में Alto में 5 लोग सफर कर पाते हैं। वहीं पाकिस्‍तान Alto का डिजाइन इतना पुराना है कि उस डिजाइन को कभी इंडिया में ऑफर ही नहीं किया गया, जबकि इंडिया में सबसे लेटेस्‍ट डिजाइन वाली Alto को ऑफर किया जाता है।