ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा टाइम में मॉडर्न कार्स में कार मेकर्स कई फीचर्स को एक्सेसरीज़ के तौर पर भी ऑफर करने लगे हैं। इनमें से एक फीचर Dashcam का है। इसे लगाना क्यों ज़रूरी है और कैसे इस छोटे से फीचर से इंश्योरेंस क्लेम में फायदा मिलता है। इस खबर में समझते हैं।
Dashcam होता है छोटा कैमरा
कई लोग अपनी कार में एक छोटा सा कैमरा लगाते हैं, जिसे ध्यान से देखने पर ही पता चलता है। यह Dashcam होता है। साइज़ में वैसे तो यह छोटा होता है, लेकिन इसका काम काफी बड़ा होता है। ड्राइविंग करते हुए इसका काम आपकी कार के आगे और पीछे की एक्टिविटी को रिकॉर्ड करना होता है।
Dashcam कैसे करता है Insurance Claim में मदद
ड्राइविंग करते हुए अगर किसी वजह से आपकी कार के साथ कोई हादसा हो जाता है, जिसमें दूसरी कार या कोई अन्य व्हीकल भी प्रभावित होता है तो उस कंडीशन में आपको इंश्योरेंस क्लेम की ज़रुरत पड़ती है। ऐसी स्थिति में किसकी गलती थी और किसकी नहीं, यह तय करने में परेशानी होती है और इसका असर इंश्योरेंस क्लेम में भी होता है। लेकिन कार में डैशकैम हो तो इस बात की सटीक जानकारी मिलती है कि किसकी गलती से हादसा हुआ। जिसके बाद क्लेम मिलने में आसानी होती है और समय भी कम लगता है।
झूठे आरोप से भी बचता है Dashcam
इंश्योरेंस क्लेम के साथ ही अगर हादसा गंभीर हो तो पुलिस की ओर से भी कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे में Dashcam की रिकॉर्डिंग एक सबूत की तरह भी काम करती है और आपकी गलती न होने पर यह आपको झूठे आरोपों से भी बचाता है।
क्या है Price
वैसे तो बाजार में कई तरह के डैशकैम मिलते हैं। अलग अलग मेकर्स की ओर से अलग अलग तरह के फीचर्स और क्वालिटी वाले ऑप्शंस को ऑफर किया जाता है। जिसे आप अपनी ज़रुरत और बजट के मुताबिक खरीद सकते हैं। आमतौर पर डैशकैम की प्राइज़ 1500 रुपये से शुरू हो जाती है और 10 से 15 हजार रुपये तक भी जा सकती है।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply