Helpful News: लड़कियों आपके मोबाइल में जरूर होना चाहिए ये एक एप, मुसीबत में किसी भगवान से कम नहीं

ये एक एप लड़कियों के लिए काफी काम का है। Photo Credit:- Freepik
ये एक एप लड़कियों के लिए काफी काम का है। Photo Credit:- Freepik

App For Girls: आज भी हमारे समाज में ऐसे लोग हैं जो लड़कियों को गलत नजर से देखते हैं या उनके साथ गलत करने से बाज नहीं आते। देश की राजधानी दिल्ली से लेकर अन्य राज्यों में लड़कियों से जुड़े कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिन्होंने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।

ये भी पढ़ें:- 1.74 लाख Down Payment में घर लाएं Maruti Breeza, ये रहा EMI का प्‍लान

इन मामलों ने ये सोचने पर मजबूर किया कि कैसे लड़कियों को इस समाज में कैसे सुरक्षित रखा जा सके। अगर आप भी एक लड़की हैं या आपके परिवार में कोई लड़की है तो आपको उसके मोबाइल में कुछ एप जरूर रखने चाहिए। यकीन मानिए ये एप लड़कियों के बड़े काम आ सकती हैं। आप इन एप के बारे में यहां जान सकते हैं।

कौन सा एप होना चाहिए लड़कियों के मोबाइल में?

दरअसल, जिस एप की हम बात कर रहे हैं वो एप है ‘112 इंडिया एप’। आपके पास चाहे आईओएस है या एंड्रॉयड आप दोनों जगह इस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं।

इस एप के बारे में ये भी जान लें कि इस एप को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और गृह मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से बनाया गया है यानी आपको ये भी चिंता नहीं करनी की कहीं ये एप फेक तो नहीं। इस एप को महिला सुरक्षा के लिए ही बनाया गया है।

क्या-क्या काम कर सकता है एप?

महिला हेल्पलाइन
चाइल्ड हेल्पलाइन
पुलिस को कॉल
एंबुलेंस को बुलाना
फायर ब्रिगेड जैसी अन्य इमरजेंसी सुविधाओं का लाभ आप इस एप से ले सकते हैं।

ये भी जान लें कि ये एप 10 भाषाओं में मौजूद है जिसमें इंग्लिश और हिंदी जैसी अन्य भाषा शामिल हैं।

ऐसे कर लें इंस्टॉल

आपको प्ले स्टोर से ‘112 इंडिया एप’ डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लेना है और फिर नाम, पता और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी भर लें
इसके बाद आपको इमरजेंसी में जो मदद चाहिए आपको इस एप पर कॉल बटन पर क्लिक करना होता है

फिर आपको एप पर अपनी इमरजेंसी के बारे में इस एप में बताना होता है और संबंधित इमरजेंसी सेवा को बताना होता है
इसके बाद आपकी लोकेशन वहां चली जाती है और आपको इस एप के जरिए मदद मिल जाती है।