Mobile Recharge Plan: अगर आपको भी करवाना पड़ता है 2-2 सिम में रिचार्ज, तो जानें कौन सा है सिर्फ कॉलिंग वाला प्लान

BSNL का 251 रुपये में रिचार्ज प्लान। Photo Credit:- Freepik
BSNL का 251 रुपये में रिचार्ज प्लान। Photo Credit:- Freepik

Airtel VI And Jio Mobile Recharge Plan: क्या आपके पास 2 सिम कार्ड है और आप दोनों में हर महीने रिचार्ज करवाने के चक्कर में परेशान रहते हैं? क्योंकि देखने में आता है कि आजकल लोग 2-2 सिम कार्ड रखते हैं और एक नंबर जो जरूरी होता है उसमें उन्हें फालतू में रिचार्ज करवाना होता है, ताकि वो चालू रहे।

ये भी पढ़ें:- Youtube Alert: चलाते हैं यूट्यूब चैनल तो भूलकर न करें ये गलतियां, वरना बंद हो जाएगा चैनल

वहीं, दूसरा सिम कार्ड इसलिए जरूरी होता है कि वो नया होता है लोग उसको कॉलिंग और इंटरनेट के लिए इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में 2-2 सिम में रिचार्ज करवाने के चक्कर में लोग परेशान रहते हैं। पर अब आप कुछ ऐसे प्लान रिचार्ज करवा सकते हैं जिसमें आपको इंटरनेट नहीं मिलता और सिर्फ कॉलिंग और SMS मिलते हैं जिससे आपकी सिम चालू भी रहती है।

TRAI ने दिए थे निर्देश

दरअसल, भारत की टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी यानी TRAI ने इस साल की शुरुआत में भी सभी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों को ये निर्देश दिए थे कि वे ऐसे बजट फ्रेंडली मोबाइल रिचार्ज प्लान लॉन्च करें, जिसमें इंटरनेट के बिना भी रिचार्ज करवाया जा सके और मोबाइल नंबर उससे एक्टिव रहे।

कंपनियों ने पेश किए प्लान:-

Jio का ये है डाटा फ्री प्लान

जिओ कंपनी ने बिना डाटा रिचार्ज वाला प्लान पेश किया है। इसमें 84 दिन के प्लान के लिए आपको 448 रुपये देने होंगे। जबकि, 336 दिन के लिए आपको 1748 रुपये खर्च करने होंगे। पहले प्लान में 1 हजार SMS और अनलिमिटेड कॉलिग रहेगी। वहीं, दूसरे प्लान में 3600 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग रहेगी।

Airtel ने भी किया पेश

जिओ की तरह की एयरटेल ने भी दो प्लान पेश किए। इसमें एक प्लान पूरे साल के लिए है जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री रोमिंग और 3600 SMS 1849 रुपये में मिल रही है। वहीं, एक प्लान है 469 रुपये का जो 84 दिन की वैधता के साथ आएगा और इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री रोमिंग और 900 SMS मिलेंगे।

ये भी पढ़ें:- Mobile Launch Date: अगले महीने कौन-कौन सी कंपनियां करेंगी नया स्मार्टफोन लॉन्च? आपके लिए कौन हो सकता है बेस्ट, यहां जानें

VI के बिना इंटरनेट रिचार्ज वाले प्लान के बारे में भी जानें

एयरटेल और जिओ की तरह की VI ने भी दो प्लान जारी किए। इसमें 84 दिन की वैधता वाले प्लान के लिए आपको 470 रुपये खर्च करने होंगे। जबकि, पूरे साल यानी 365 दिन वाला प्लान 1849 रुपये का है और इन दोनों प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS मिलेंगे।