Hotel Hidden Camera: आपके होटल रूम में तो नहीं हिडन कैमरा? एक मिनट में ऐसे करें चेक

Hotel Hidden Camera
होटल में हिडन कैमरा का पता कैसे करें? Photo Credit:- Freepik

Hotel Hidden Camera: क्या आपने कहीं जाने की वजह से किसी होटल में कमरा बुक करवाया है? या आप कभी किसी शहर या कहीं जाते होंगे तो आपको ठहरने के लिए किसी होटल में रूम बुक करवाना होता होगा?

यह भी पढ़ें:- Hero Glamour X 125 का नया अवतार – ₹89,999 में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स जैसे Cruise Control और Panic Button

पर कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जिनमें होटल के रूम में कैमरे लगे होते हैं, जो आपकी निजता का हनन करते हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी होटल के रूम में जा रहे हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि आप कैसे ये चेक कर सकते हैं कि उस रूम में कोई हिडन कैमरा है या नहीं है।

इन जगहों पर हो सकता है हिडन कैमरा:-

  1. टीवी के पास
  2. स्मोक डिटेक्टर
  3. चार्जिंग पॉइंट
  4. अलार्म क्लॉक
  5. रूम में लगे सजावटी सामान में

नोट:- रूम में हिडन कैमरा ऐसी जगह पर हो सकता है, जहां पर इसे आसानी से छुपाया जा सके और कमरे का पूरा व्यू कैप्चर किया जा सके।

हिडन कैमरा कहां लगा है? ऐसे पता कर सकते हैं

पहला तरीका

सबसे पहले रूम की लाइट बंद करें और मोबाइल के कैमरे को ऑन करके रूम में घुमाएं
अब अगर कहीं लाल लाइट चमके तो समझ लें कि वही पर लेंस छुपा हो सकता है

दूसरा तरीका

शीशी में भी हिडन कैमरा लगाया जा सकता है, इसलिए पहले शीशे पर ऊंगला लगाकर उसे छुएं
अगर आपकी उगली का रिफ्लेक्शन सीधे छू रहा है तो यहां कैमरा हो सकता है, क्योंकि सामान्य शीशे में उंगली और प्रतिबिंब के बीच में थोड़ा गैप दिखाई देता है

यह भी पढ़ें:- Samsung Galaxy Tab Launch: सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया गैलेक्सी टैब एक्टिव5 5G टैबलेट, जानें कीमत और दमदार फीचर के बारे में सबकुछ यहां

पुलिस से कर सकते हैं शिकायत

अगर आपको होटल के कमरे में हिडन कैमरा मिलता है तो आप तुरंत पुलिस से शिकायत कर सकते हैं। ऐसे होटल मालिक को सजा और होटल का लाइसेंस रद्द तक हो सकता है।