Honor: सस्ता 5G फोन हुआ लॉन्च, बैटरी से लेकर कैमरा तक सबकुछ है दमदार; जानें कीमत

Honor Play 70 Plus हुआ लॉन्च। Photo Credit:- honor.com/cn/phones/honor-changwan-70-plus
Honor Play 70 Plus हुआ लॉन्च। Photo Credit:- honor.com/cn/phones/honor-changwan-70-plus

Honor Mobile Launch: क्या आप नया मोबाइल फोन लेना चाहते हैं? वो भी ऐसा मोबाइल फोन जो 5G हो, जिसकी कीमत कम हो और बैटरी तो एकदम दमदार हो? तो आपके लिए मार्केट में एक नया 5G मोबाइल फोन आ गया है।

ये भी पढ़ें:- Vivo V60 Launch Date: Vivo V60 स्मार्टफोन के लिए हो जाएं तैयार, जानें किस दिन होगा भारत में लॉन्च और फीचर-कीमत भी

ये मोबाइल आपके लिए कोई और नहीं बल्कि, Honor खंपनी लेकर आई है और इस मोबाइल फोन का नाम Honor Play 70 Plus जिसे कंपनी ने चीन में पेश किया है।

स्नैपड्रैगन 6s जेनरेशन 3 चिपसेट

इस मोबाइल में स्नैपड्रैगन 6s जेनरेशन 3 चिपसेट दिया गया है ताकि, मोबाइल को पावर मिल सके। बात डिस्प्ले की करें तो इसमें आपको 6.77 इंच का Hd+ डिस्प्ले देखने को मिल रहा है।

दमदार है बैटरी

बात अगर इस मोबाइल की बैटरी की करें तो इसमें आपको 7,000mAh की ली-आयन पॉलीमर बैटरी मिल रही है जिसके साथ आपको 45 वाट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। कंपनी का दावा है कि एक सिंगल चार्ज में 23 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम और 12 घंटे तक का वीडियो कॉलिंग टाइम दे सकता है।

कैमरे में क्या है?

अगर आप फोटो प्रेमी हैं तो फोन में f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- Independence Day Sale: शुरू हुई ये धमाकेदार सेल, 25 हजार रुपये से कम में मिल रहे हैं आपके मतलब के स्मार्टफोन

क्या है कीमत?

Honor Play 70 Plus की शुरुआती कीमत भारतीय रुपयों में लगभग 17 हजार रुपये है। ये मोबाइल 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आ रहा है

ये भी पढ़ें:- BSNL Recharge: बीएसएनएल लाया महज 1 रुपये में अलनिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा, जानें वैलिडीटी

वहीं, लगभग 19 हजार रुपये में 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा