News For You: सरकारी अफसर नहीं सुन रहे आपकी बात, तो इस नंबर पर करें योगी आदित्यनाथ से शिकायत

योगी आदित्यनाथ तक कैसे अपनी बात पहुंचा सकते हैं? Photo Credit:- X/@myogiadityanath
योगी आदित्यनाथ तक कैसे अपनी बात पहुंचा सकते हैं? Photo Credit:- X/@myogiadityanath

CM Yogi Adityanath Se Kis Number Par Shikayat Kar Sakte Hain: अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और आपकी कोई सरकारी अफसर नहीं सुन रहा है या किसी अफसर की वजह से आपका काम अटका हुआ है, तो आप ऐसे अफसर की शिकायत कर सकते हैं और वो भी सीधे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से।

सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश की जनता की बातें और शिकायतें न सिर्फ सुनते हैं बल्कि, उन्हें गंभीरता से लेते हुए उन पर जल्द से जल्द कार्रवाई भी करवाते हैं। ऐसे में अगर आपकी भी किसी सरकारी अफसर को लेकर शिकायत है तो आप उसकी शिकायत सीधे सीएम योगी से कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Royal Enfield Classic और Bullet चलाने का सपना अब होगा पूरा – GST ने करवा दी बड़ी कटौती

इन नंबर्स पर करवा सकते हैं शिकायत दर्ज

प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जनता की समस्याओं को सुनते हैं जिसके लिए एक यूपी सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 जारी किया गया है
ये टोल फ्री नंबर है और आप इस पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं या कोई फीडबैक आदि दे सकते हैं

इस यूपी सीएम हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने के बाद आप इसकी स्थिति जान सकते हैं
3 से 4 दिनों के भीतर आपकी समस्याओं का निपटारा किया जाता है

सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से बात करने के लिए आप लोक भवन फोन नंबर 0522-2289017, 0522-2289010, 0522-2289167 या 0522-2239234 और एनेक्सी भवन 0522-2235735 या 0522-2236119 नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

नोट:- इन नंबर्स के आगे लखनऊ का STD कोड 0522 लगा लें।

ये भी पढ़ें:- Ayushman Card: जानें कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, मिलता है हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

आप मुख्यमंत्री के निवास पर संपर्क करना चाहते हैं, तो 0522-2236838 या 0522-2239573 नंबर पर कॉल कर सकते हैं