Aadhaar Mobile Number Update: आधार से करना है नया मोबाइल नंबर लिंक, तो यहां जानें तरीका

aadhar card
aadhar card PC-FReepik

Aadhaar Card Mobile Number Changed: अगर बात आधार कार्ड की करें तो ये एक बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट में से एक है। सरकारी काम करवाने हो, सब्सिडी लेनी हो, अपनी पहचान के लिए यूज करना हो, बैंक में अकाउंट खुलवाना हो या किसी स्कीम में आवेदन करना हो आदि।

ये भी पढ़ें: Autobahn Speed Freedom: क्‍या आप जानते हैं, इस देश में कार चलाने के लिए नहीं है स्‍पीड लिमिट की जरुरत

आपको इसके लिए आधार कार्ड चाहिए होता है। ठीक ऐसे ही आपके आधार कार्ड से एक मोबाइल नंबर भी लिंक होना चाहिए, वरना आपके कई काम अटक सकते हैं। साथ ही आपके साथ फ्रॉड होने के चांस भी बढ़ जाते हैं। इसलिए अपने आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक जरूर करवा लें या आधार से लिंक मोबाइल नंबर बंद हो चुका है तो भी आप नया मोबाइल जरूर अपडेट करवा लें।

कैसे लिंक करवा सकते हैं आधार से मोबाइल नंबर?

स्टेप 1

अगर आपके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर नहीं है या आपको नया नंबर लिंक करवाना है तो सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र में अपॉइंटमेंट लें
फिर जिस दिन बुलाया जाए उस वक्त केंद्र पर जाएं
यहां पर आपको फॉर्म लेना है यानी करेक्शन फॉर्म लें

स्टेप 2

इस फॉर्म में सबसे पहले अपना नाम, आधार नंबर जैसी बाकी मांगी गई जानकारी भरनी हैं
इसके बाद फॉर्म में वो मोबाइल नंबर भरें जो लिंक करवाना है, चेक जरूर कर लें
फिर आपकी फोटो क्लिक होती है
इसके बाद आपके बायोमेट्रिक लिए जाते हैं

स्टेप 3

जब आपकी पहचान कर ली जाती है तो आपके नए मोबाइल नंबर को लिंक किया जाता है
इसके लिए इसे सिस्टम में अपडेट किया जाता है
फिर कुछ दिनों के भीतर आपके आधार से नया नंबर लिंक हो जाता है

ये भी पढ़ें:- PMVY: पीएम विश्वकर्मा में मिलते हैं कई लाभ? बस आवेदन से पहले ऐसे जान लें क्या आप हैं पात्र

ध्यान रहे कि यहां से आपको एक स्लिप मिलती है जिसे संभालकर रखें क्योंकि अगर आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक नहीं होता है, तो आप इस स्लिप के जरिए उसका स्टेटस चेक कर सकते हैं।