YouTube Views: 1000 व्यूज आने पर कितने पैसे देता है यूट्यूब? कमाई आपकी उम्मीदों से कहीं ज्यादा

यूट्यूब पर 1000 व्यूज के कितने पैसे मिलते हैं? Photo:- Freepik
यूट्यूब पर 1000 व्यूज के कितने पैसे मिलते हैं? Photo:- Freepik

YouTube Income: अगर आप सोचते हैं कि यूट्यूब पर सिर्फ आप गाने सुन सकते हैं या फिर यहां पर कोई कॉमेडी वीडियो देखकर अपना मनोरंजन कर सकते हैं? तो आप गलत हैं।

आज के समय में लोग यूट्यूब पर अपना खुद का चैनल बनाकर अच्छी कमाई कर रहे हैं और इसे अपने करियर के रूप में भी देख रहे हैं। पर क्या आप जानते हैं यूट्यूब से कितनी कमाई होती है?

ये भी पढ़ें:- PM Kisan 21st Installment: आपके बैंक अकाउंट में आएंगे 2000 रुपये या नहीं? चेक करें किसान

यूट्यूब पर कमाई कैसे होती है?

दरअसल, लोग यूट्यूब पर अपना चैनल बनाते हैं जिस पर वो वीडियो अपलोड करते हैं। फिर इन वीडियो पर विज्ञापन चलते हैं जिनसे यूट्यूब और चैनल ओनर दोनों की कमाई होती है। यूट्यूब विज्ञापन का कुछ हिस्सा आपको देता है।

कैसे मिलते हैं पैसे?

अगर आप यूट्यूब चैनल खोलने वाले हैं तो आपको यूट्यूब जो पैसे देता है वो CPM यानी Cost Per Mille और RPM यानी Revenue Per Mille के हिसाब से मिलते हैं।

CPM ये बताता है कि एक एड कंपनी 1000 विज्ञापनों पर कितने पैसे खर्च करती है। जबकि, RPM से पता चलता है कि 1000 व्यूज आने पर बतौर क्रिएटर आपको कितने पैसे मिलते हैं।

1000 व्यूज पर कितने पैसे मिलते हैं?

भारत में आमतौर पर यूट्यूब के किसी वीडियो पर 1000 व्यूज आने पर 20-150 रुपये तक मिलते हैं, लेकिन हर चैनल के लिए ये अलग-अलग होता है।

कितने व्यूज पर आपको कितने पैसे मिलेंगे, ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपका वीडियो किस देश में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- Yamaha FZ बाइक 5 हजार की Down Payment पर ले आओ घर, जाएगी कितनी EMI, यहां पता करें

जैसे, अमेरिका, यूरोप और कनाडा जैसे देशों में वीडियो देखे जाने पर अधिक पैसे मिलते हैं। जबकि, पाकिस्तान या एशिया के देशों में ये कमाई कम रहती है।