ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। नॉर्थ इंडिया के राज्यों में दिन के समय तापमान बढ़ने लगा है। मई और जून में भी काफी तेज़ गर्मी पड़ती है। जिसका नुकसान कार को कई तरह से होता है, जिससे कार पुरानी लगने लगती है। अगर थोड़ा समय निकालकर कार को साफ किया जाए तो गर्मियों की धूप में भी कार चमक सकती है। किन 4 स्मार्ट क्लीनिंग के तरीकों (summer car cleaning tips) से ऐसा किया जा सकता है। इस खबर में समझते हैं।
धूप में न करें Car Cleaning
गर्मियों में कार की सफाई कभी भी धूप या सीधी रोशनी में नहीं करनी चाहिए। ऐसा करके आप कार के पेंट को ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। धूप में जब कार के ऊपर गीला कपड़ा लगाया जाता है तो कार के ऊपर उसके निशान रह जाते हैं। जो बाद में काफी खराब लगते हैं। धूप में कार साफ करने की जगह ऐसी जगह पर कार को पार्क करके सफाई करें जहां पर सीधी धूप न आती हो। किसी कवर्ड पार्किंग या पेड़ के नीचे कार की सफाई अच्छी तरह की जा सकती है। इससे कार के पेंट को ज्यादा गर्मी (protect car paint heat) से भी बचाया जा सकता है।
पानी से पहले सूखे कपड़े से करें साफ
गर्मियों के मौसम में कार पर अक्सर धूल जमा होती है। इसे पानी से साफ किया जाए तो कई बार यह अच्छी तरह साफ नहीं होती और कई बार कीचड़ भी बन जाती है जो कार के निचले हिस्से में जाकर चिपक जाती है। इसकी जगह पहले कार को एक सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करें। ऐसा करके आप धूल को अच्छी तरह साफ कर पाएंगे।
Car Cleaning के लिए करें कार शैंपू का यूज़
एक बाल्टी में पानी लेकर कार शैंपू के साथ कार की अच्छी तरह सफाई करें। कई लोग पाइप के साथ कार को साफ करते हैं। ऐसा करके आप ज्यादा पानी बर्बाद करते हैं और इसकी जगह अगर एक बाल्टी पानी लेकर कार को साफ किया जाए तो अच्छी तरह कार को न सिर्फ साफ किया जा सकता है बल्कि पानी की बचत भी की जा सकती है।
पानी के बाद इस तरह करें साफ
एक बार सूखे कपड़े से धूल मिट्टी हटाकर फिर शैंपू से कार साफ करके उसे ऐसे ही न छोड़ें। इसके बाद कार को फिर से एक सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से अच्छी तरह साफ करें। ऐसा करके आप कार को छोटे छोटे कणों से लगने वाले स्क्रैच से तो बचा ही सकते हैं साथ में कार की चमक (vehicle shine maintenance) को सालों साल तक बरकरार भी रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?












Leave a Reply