Summer Cooling Tips In Hindi For Cooler: गर्मी का मौसम आते ही लोग पंखे-कूलर चलाने लगते हैं क्योंकि गर्मी भी बहुत तेज पड़ती है। मार्च का महीना चल रहा है और धीरे-धीरे गर्मी बढ़ती चली जाएगी और आलम कुछ ऐसा हो जाएगा कि घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाएगा। इसलिए लोगों को कूलर चलाने पड़ते हैं क्योंकि एसी हर किसी के पास नहीं होता। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि इस गर्मी आपको कूलर से एसी जैसी ठंडी-ठंडी कूल हवा मिले तो इसके लिए आप कुछ टिप्स यहां से ले सकते हैं और यकीन मानिए ये तरीके आपके काफी काम आ सकते हैं। आप यहां जान सकते हैं कि कैसे कूलर की हवा को भी ठंडा बनाया जा सकता है।
कूलर में बर्फ डाल सकते हैं
आजकल मार्केट में इस तरह के कूलर आ रहे हैं जिनमें एक कपार्टमेंट बर्फ डालने के लिए दिया होता है। अगर आप इसमें बर्फ डालते हैं तो यकीन मानिए हवा काफी ठंडी हो जाती है जैसे, एसी की हवा हो। आप नॉर्मल कूलर में भी बर्फ डाल सकते हैं जिससे आपको ठंडी हवा मिल सकती है।
कूलिंग पैड निभाते हैं अहम रोल
अगर यूं कहा जाए कि कलूर की जान कूलिंग पैड होते हैं तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा क्योंकि कूलर पैड अगर ठीक से नहीं लगे हैं या काफी पुराने हैं तो हवा ठंडी होने में दिक्कत कर सकते हैं। इसलिए आप इन्हें बदलना न भूलें और आप कूलिंग पैड को डबल भी लगा सकते हैं।
कूलर के पाइप की गंदगी साफ करें
कूलर के अंदर पाइप लगे होते हैं और इन पाइप का काम होता है मोटर से पानी खींचकर कूलिंग पैड तक पहुंचाना ताकि, कूलिंग पैड गीले हों और हवा को ठंडी कर दें। पर कई लोग ध्यान ही नहीं देते हैं और उनके कूलर के पाइप में गंदगी भर जाती है।
अगर इन पाइप की गंदगी को साफ नहीं किया जाता है तो कूलिंग पैड तक पानी नहीं पहुंच पाता है जिसके कारण कूलर की हवा भी ठंडी नहीं आ पाती। इसलिए इन पाइप को समय-समय पर साफ कर लें जिससे आपको ठंडी हवा मिल पाए।
ये भी पढ़ें
घर पर पार्टी स्नैक्स का नया स्वाद: पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए डोरिटोस लोडेड नाचोज-कुरकुरे मस्त भेल किट, जानें इनके बारे में
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2027: 20वें संस्करण के लिए दूसरी सूची जारी, कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां होंगी शामिल
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन












Leave a Reply