ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया में कार चलाना धीरे-धीरे महंगा होता जा रहा है। पहले पेट्रोल डीजल की कीमत और अब लगातार महंगा होता टोल, इससे आम आदमी के घर का बजट भी बिगड़ जाता है। अगर कार से चलना आपकी मजबूरी है तो पेट्रोल की टेंशन खत्म करने के लिए CNG Car को यूज़ करते हैं। लेकिन फिर भी परेशानी खत्म नहीं हो रही तो बस 3 बातों का ध्यान रखकर माइलेज (CNG car mileage) को बढ़ाया जा सकता है।
1. CNG Car की रेगुलर सर्विस और मेंटेनेंस है जरूरी
आपके पास CNG Car है तो फिर उसकी रेगुलर सर्विस और मेंटेनेंस करवाना बेहद जरूरी हो जाता है। जैसे जैसे टाइम बीतता है वैसे वैसे इंजन के अंदर ऑयल की क्वालिटी कम होती जाती है। एयर फिल्टर भी गंदा होने लगता है और ऑयल फिल्टर पर भी गंदगी जमने लगती है। इसलिए कार की रेगुलर सर्विस बेहद जरूरी हो जाती है। टाइम से मेंटेनेंस (best CNG maintenance) करवाने से माइलेज (fuel efficiency tips) भी बढ़ती है और कार को सालों साल तक चलाया जा सकता है।
2. सॉफ्टवेयर को करवाएं अपडेट
सीएनजी कार चलाने के साथ ही उसे सही से रखना भी आना चाहिए। रेगुलर सर्विस के बाद माइलेज ज्यादा चाहिए तो सॉफ्टवेयर को भी अपडेट करवाते रहना चाहिए। सीएनजी कार को चलाने के लिए एक ईसीयू लगाया जाता है। जो गैस के प्रैशर के साथ ही बाकी चीजों को भी कंट्रोल करता है। इसके लिए टाइम टाइम पर सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किए जाते हैं। इन अपडेट्स को करवाते रहने से माइलेज भी बेहतर होती है।
3. CNG Car को चलाने का सही तरीका
पुरानी कार में सीएनजी किट लगवाई है तो फिर उसके बाद सही तरह से चलाने पर भी माइलेज को बढ़ाया जा सकता है। पेट्रोल कार को सिर्फ पेट्रोल पर चलाने के हिसाब से बनाया जाता है और जब इसमें सीएनजी लगाई जाती है तो फिर कंपनी की तरह सेटिंग नहीं की जा सकती है। लेकिन सही तरह से कार चलाने की आदत बनाई जाए तो फिर सीएनजी की खपत को कम करते हुए ज्यादा माइलेज ली जा सकती है।
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई













Leave a Reply