ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया में रोड्स की हालत दिनों दिन सुधर रही है। जिसकी वजह से कई लोग अब फ्लाइट या ट्रेन की जगह अपनी कार से ही ट्रिप करते हैं। गर्मियों की भी शुरुआत हो चुकी है और इस मौसम में अगर आप रोड ट्रिप करते हैं तो 4 ऐसी गलतियां हैं जिनकी वजह से पूरी ट्रिप खराब (summer road trip tips) भी हो सकती है। सफर से पहले इन बातों को समझना काफी जरूरी है।
Road Trip होगी खराब
गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है और कुछ समय में ही स्कूलों की छुट्टियां पड़ने वाली हैं। जिसके बाद काफी लोग रोड ट्रिप करके ऐसी जगहों पर जाते हैं जहां उनको और उनके परिवार को सकून मिल सके। लेकिन छोटी छोटी गलतियों (car travel mistakes) की वजह से वह पूरा ट्रिप खराब कर देते हैं। सोचिए कि आप कार से रोड ट्रिप कर रहे हैं और बीच में आपकी कार खराब हो जाए तो फिर आप बीच रास्ते में तो फंस ही जाएंगे साथ ही ट्रिप का पूरा मज़ा भी खराब हो जाएगा।
Road Trip से पहले करें तैयारी
कभी भी रोड ट्रिप शुरू करें तो उसके कुछ दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। लंबे टाइम से आप अपनी कार को चला रहे हैं तो आपको इस बात की जानकारी भी होगी कि कार में किस तरह की परेशानी आ सकती है। ट्रिप शुरू करने से पहले उन परेशानियों की एक लिस्ट बनाएं और सर्विस सेंटर जाकर एक्सपर्ट्स को बताएं, जिससे ज्यादा जरूरी परेशानी को समय रहते दूर (summer driving precautions) किया जा सके।
ब्रेक, लाइट, इंजन को करवाएं चेक
माना कि आप अपनी कार का अच्छी तरह ध्यान रखते हैं, लेकिन रोड ट्रिप शुरू करने से पहले ब्रेक, लाइट और इंजन को भी चेक करवाएं। अगर ब्रेक घिस गए हों तो ब्रेक पैड बदलवा दें। कोई लाइट सही से काम नहीं कर रही हो तो उसे भी चेक करवाएं। वहीं इंजन बे को भी एक बार चेक करवाएं। उसमें कूलेंट, इंजन ऑयल की स्थिति भी आपको पता चल जाएगी। ऐसा करने से बीच सफर में कार खराब होने की स्थिति नहीं बनेगी।
एसी को भी करवाएं चेक
गर्मियों में कार का एसी सही तरह से काम करे यह काफी जरूरी होता है। रोड ट्रिप में एसी में समस्या हो जाए तो फिर ट्रिप का मज़ा ही खराब हो जाएगा। इसलिए ट्रिप शुरू करने से पहले एसी की सर्विस भी अच्छी जगह से करवाएं और जरुरत हो तो कूलिंग कॉयल, एयर फिल्टर को भी चेक करवाएं और बदलवा दें।
टायर को न भूलें
कार के टायर भी अहम हिस्सा होते हैं और सबसे ज्यादा लापरवाही इनके साथ ही होती है। कार के चारों टायर्स को भी रोड ट्रिप से पहले चेक करवाएं और जरुरत हो तो उनमें हवा का सही प्रैशर चेक करवाएं। इसके साथ ही उनमें नाइट्रोजन भरवाएं तो और भी अच्छा हो जाएगा। वहीं स्पेयर टायर को भी चेक करना न भूलें। अपने साथ एक पंचर रिपेयर किट और टायर्स की हवा के लिए मशीन को भी साथ रखना न भूलें।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply