काम की बात: अगर आपको भी Ration Card में जुड़वाना परिवार के किसी सदस्य का नाम, तो ये रहा तरीका

ration card name
ration card name

Ration Card Name: जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं उनके लिए केंद्र और राज्य सरकारें दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की ऐसी योजनाएं चलाते हैं जिनके जरिए पात्र लोगों की आर्थिक तौर पर या अन्य तरीकों से मदद की जा सके। इसी क्रम में एक योजना है अंत्योदय योजना। दरअसल, इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं उनके राशन कार्ड बनाए जाते हैं जिसमें एपीएल और बीपीएल आदि जैसे राशन कार्ड शामिल हैं। अगर आप भी राशन कार्डधारक हैं और आपको अपने किसी परिवार के सदस्य का नाम राशन कार्ड से जोड़ना है तो आप यहां उसका आसान तरीका जान सकते हैं। तो चलिए बिना देरी के जानते हैं राशन कार्ड में कैसे परिवार के सदस्य का नाम जुड़वाया जा सकता है। आप आगे इसका पूरी प्रोसेस जान सकते हैं…

इन दस्तावेजों को रखें साथ

आपको राशन कार्ड में परिवार के जिस भी सदस्य का नाम जुड़वाना है उसके कुछ दस्तावेजों की जरूरत होती है। इसमें अगर आप किसी बच्चे का नाम जुड़वाना चाहते हैं तो बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र चाहिए होता है, जिसके नाम पर राशन कार्ड है उसकी एक पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की भी जरूरत पड़ती है।

ऐसे जुड़वा सकते हैं राशन कार्ड में नाम:-

स्टेप 1

आपको भी अगर अपने राशन कार्ड में परिवार के किसी सदस्य का नाम जुड़वाना है तो आप जुड़वा सकते हैं
ये काम ऑनलाइन हो सकता है जिसके लिए आपको पहले अपने राज्य की खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
जैसे, अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तो यहां के खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर जाएं

स्टेप 2

इसी तरह आप अपने राज्य के खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर जा सकते हैं
इसके बाद आपको यहां पर कई ऑप्शन नजर आएंगे
ऐसे में आपको ‘राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ें’ वाले ऑप्शन को जोड़ना है यानी इस पर क्लिक करना है
अब आप देखेंगे एक आवेदन फॉर्म आपके सामने आएगा

स्टेप 3

आपको इस आवेदन फॉर्म को भरना होता है
इसमें आपसे आपकी कुछ जानकारियां मांगी जाती है जैसे, नाम, उम्र, पता आदि
फिर आपको संबंधित दस्तावेज भी यहां पर अपलोड करने होते हैं
साथ ही आपको नाम जोड़ने का निर्धारित शुल्क भी यहां पर ऑनलाइन जमा करना होता है
अब विभाग आपके नाम जोड़ने के आवेदन को चेक करना है और सबकुछ सही पाए जाने पर नाम जोड़ दिया जाता है।