Inverter battery life: गर्मी आ चुकी है ध्यान दें! आपकी इन गलतियों के कारण जल्दी खराब हो जाती है इन्वर्टर की बैटरी, ऐसे बढ़ाएं लाइफ

inverter battery tips
inverter battery tips PC-Autotechbiz.in

Inverter Battery: आप चाहे शहरी इलाकों में रहते हों या फिर ग्रामीण इलाकों में, लेकिन गर्मियों में बिजली का कट तो हर जगह ही लगता रहता है। बस कहीं ज्यादा कट लगता है तो कहीं पर कम लगता है। इसलिए लोग इन्वर्टर लगाते हैं ताकि लाइट जाने पर उनके पंखे और बल्ब जैसी चीजें चलती रहें। इसके लिए हमें इन्वर्टर का भी ख्याल रखना होता है ताकि उसकी बैटरी लंबे समय तक चलें। वरना बैटरी की लाइफ कम हो जाती है और ये जल्दी खराब हो सकती है। ऐसी कुछ गलतियां हैं जो आमतौर पर लोग अपने घरों में करते हैं। इन गलतियों को करने से बचना चाहिए जिससे इन्वर्टर की बैटरी की लाइफ बढ़ सकती है।

इन गलतियों को करने से बचें:-

पहली गलती

कई लोग क्या करते हैं कि इन्वर्टर का इस्तेमाल तो करते रहते हैं, लेकिन बैटरी में पानी डालना भूल जाते हैं या काफी लेट से डालते हैं। इससे बैटरी का सेल खराब हो सकता है जिससे आपकी बैटरी बिना यूज करे ही खराब हो सकती है। इसलिए पानी रोजाना डालें।

दूसरी गलती

अगर आपके घर की लाइट जा चुकी है और उसके बाद आप इन्वर्टर पर किचन के अप्लायंसज चला रहे हैं, तो ऐसा करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे बैटरी पर प्रेशर पड़ता है जिससे ये जल्दी खत्म हो सकती है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।

इन्वर्टर पर मिक्सर, जूसर, प्रेस चलाने से बचना चाहिए क्योंकि इनसे भी बैटरी पर लोड पड़ता है। इससे आपके इन्वर्टर की बैटरी जल्दी खराब हो सकती है। इसलिए लोड के हिसाब से ही चीजें इस्तेमाल करें ताकि आपकी बैटरी जल्दी खराब न हो।

लाइट जाने के बाद कई लोग अलग-अलग कमरों में पंखे या फालतू में ही लाइट जलाकर रखते हैं। ऐसा करने से बचें जिससे आपकी बैटरी की लाइफ बढ़ने में मदद मिल सकती है। अलग-अलग कमरों में पंखे लाइट जलाने से अच्छा एक जगह आप बैठ सकते हैं जिससे बैटरी की लाइफ सही रहने में मदद मिल सकती है।