Free Cibil Score: अगर आप भी लोन लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं इसके लिए आप बैंक जा सकते हैं या फिर कई NBFC कंपनियों से भी लोन ले सकते हैं। जीवन में कई मौके ऐसे आते हैं जब हमें किसी न किसी काम के लिए पैसों की जरूरत होती है। जैसे, किसी को शादी के लिए तो किसी को एजुकेशन लोन चाहिए होता है तो वहीं किसी को बिजनेस करने के लिए भी लोन की जरूरत पड़ती है आदि।
ये भी पढ़ें- PM Vishwakarma Yojana: क्या आप जानते हैं मोदी सरकार की इस जबरदस्त योजना के बारे मे? मिलते हैं इतने पैसे
ऐसे में अगर आप भी लोन लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक चीज जाननी जरूरी हो जाती है कि लोन लेने के लिए अच्छा सिबिल स्कोर होना बेहद जरूरी है, क्योंकि कम सिबिल स्कोर होने पर आपको लोन मिलने में दिक्कतें हो सकती है या लोन नहीं भी मिल सकता। ऐसे में आप यहां जान सकते हैं कि आप फ्री में कैसे अपना सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं। इसका तरीका यहां जानें।
कितना सिबिल स्कोर होता है सही?
दरअसल, सिबिल स्कोर 300 से 900 के बीच होता है और इसी के बीच अच्छा और खराब सिबिल स्कोर होता है जिससे आप ये जान पाते हैं कि आपको लोन मिल पाएगा या नहीं।
अगर आपका सिबिल स्कोर 750 या उससे अधिक है तो इस स्कोर को अच्छा माना जाता है। इस स्कोर पर लोन मिलने के चांस काफी ज्यादा होते हैं, लेकिन जिन लोगों का स्कोकर 750 से नीचे, 600 या उससे भी कम होता है उन्हें लोन नहीं मिल पाता या लोन लेने में काफी ज्यादा दिक्कतें होती हैं।
फ्री में ऐसे चेक करें सिबिल स्कोर:-
पहला स्टेप
अगर आपको भी लोन लेना है तो अपना सिबिल स्कोर चेक करना होता है
आप इसके लिए किसी भी यूपीआई एप पर जा सकते हैं
सबसे पहले आपको उस यूपीआई एप को ओपन कर लेना है
ये भी पढ़ें- Mobile Charging Tips: भूलकर न करें मोबाइल चार्ज करते समय ये गलतियां, वरना खराब हो जाएगी मोबाइल की बैटरी
दूसरा स्टेप
अब यहां पर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे जैसे, बैलेंस चेक करने का आदि
इसी तरह यहां पर आपको यहां पर सिबिल स्कोर चेक करने का ऑप्शन दिखाई देगा
आपको इस पर क्लिक करना है
इसके बाद आपको यहां पर अपना पूरा नाम भरना होता है
तीसरा स्टेप
नाम के बाद आपको अपना पैन कार्ड नंबर यहां पर भरना होता है
फिर कई एप में डेट ऑफ बर्थ यानी जन्मतिथि भी मांगी जाती है उसे भी भर दें
इसके बाद आपको सर्च पर क्लिक करना होता है
फिर आपको अपना सिबिल स्कोर दिख जाता है जिससे आप ये जान सकते हैं कि आपको लोन मिल सकता है या नहीं।
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई













Leave a Reply