Fake Pan Card Loan Alert: कई तरह के डॉक्यूमेंट होते हैं जिनकी जरूरत अलग-अलग कामों के लिए पड़ती रहती है जिसमें हमारे ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर आधार कार्ड जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट शामिल हैं। अगर आप भी देखेंगे तो आपके पास भी कई डॉक्यूमेंट होंगे जिसमें से एक पैन कार्ड भी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमें पैन कार्ड को लेकर सावधानी जरूरत बरतने की जरूरत है क्योंकि जालसाज गलत तरीके से हमारे पैन कार्ड पर लोन तक ले सकते हैं। इसलिए आप ये चेक कर सकते हैं कि आपके पैन कार्ड पर कितने लोन चल रहे हैं। आप ये यहां पर चेक कर सकते हैं और इसका तरीका जान सकते हैं।
इस तरह करें चेक कहीं आपके पैन कार्ड पर तो नहीं लिया किसी ने लोन:-
पहला स्टेप
आपको भी अगर ये चेक करना है कि आपके पैन कार्ड पर किसी ने लोन तो नहीं लिया है
इसके लिए आपको सिबिल की आधिकारिक पोर्टल cibil.com/ पर जाना होता है
अब यहां पर आपको कई सारे ऑप्शन दिखेंगे
दूसरा स्टेप
फिर आपको ‘गेट योर सिबिल स्कोर’ का ऑपशन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है
इसके बाद आपको यहां पर सब्सक्रिप्शन प्लान चुनना होता है
यहां पर कई तरह के प्लान रहते हैं अपनी सुविधा अनुसार कोई प्लान चुन लें
तीसरा स्टेप
इसके बाद आपको यहां पर अपनी कुछ जानकारियां भरनी है
इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और ईमेल आईडी जैसी जानकारियां भरनी होती हैं
अब आगे लॉगिन के लिए पासवर्ड बना लें
इसके बाद आईडी टाइप में ‘इनकम टैक्स आईडी’ को चुन लें
चौथा स्टेप
अब आपको अपना पैन नंबर यहां पर भरना होता है
इसके बाद आपको ‘वेरीफाई योर आईडेंटिटी’ पर क्लिक करना होता है
फिर आपसे जो जानकारी मांगी जाए वो भरें और फीस भी ऑनलाइन भर दें
अब ओटीपी या पासवर्ड से लॉगिन करें और फॉर्म को भर लें जिसके बाद आप अपना सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं
साथ ही आप यहां पर ये भी चेक कर सकते हैं कि आपके नाम पर कितने लोन चल रहे हैं
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई












Leave a Reply