Honda Elevate ADV Edition को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। होंडा ने एडिशन में क्या चेंज किए हैं। किस प्राइज पर लॉन्च किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Honda Elevate का नया एडिशन लॉन्च
होंडा ने इंडियन मार्केट में एलीवेट के नए एडवेंचर एडिशन को लॉन्च किया है। मेकर ने इस एसयूवी में कुछ नए फीचर्स के साथ ही कॉस्मैटिक चेंज किए हैं। जिससे यह देखने में काफी अच्छी लग रही है।
हुए ये चेंज
मेकर ने बताया है कि इस एसयूवी को बोल्ड ब्लैक इंटीरियर थीम के साथ एक्सटीरियर में नारंगी कलर को दिया है। साथ में एडीवी टेरेन पैटर्न बैकलिट इल्यूमिनेटेड इंस्ट्रूमेंट पैनल गार्निश को दिया है, जिसके साथ 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा को भी ऑप्शनल दिया जा रहा है।
क्या है खूबी
होंडा ने बताया है कि इस एसयूवी के नए एडिशन में बोल्ड ऑरेंज स्टिचिंग और एसेंट्स को दिया है जिसके साथ ब्लैक केबिन थीम रखी है। एसी नॉब, गियर नॉब और डोर ट्रिम्स पर भी ऑरेंज हाइलाइट्स से यह काफी शानदार लगती है। इस एडिशन को मेटियोरॉइड ग्रे मेटैलिक और लूनर सिल्वर मेटालिक पेंट ऑप्शंस के साथ में ऑफर किया गया है। जो सिंगल और ड्यूल टोन एक्सटीरियर के साथ मिलेगा।
मिलेगा वही इंजन
होंडा एलीवेट जो 1.5 लीटर iVTEC इंजन दिया जाता है उसी इंजन को इसी एडिशन में भी दिया गया है। जिसके साथ में 6स्पीड मैनुअल और 7स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन भी मिलेंगे।
मिलेगी बेहतरीन सेफ्टी
मेकर इस एडिशन में भी वही सेफ्टी फीचर देगी जो इसके बाकी वेरिएंट्स में मिलते हैं। जिनमें 6 एयरबैग, लेनवॉच™ कैमरा, व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, मल्टी-एंगल रियरव्यू कैमरा, और लोअर एंकरेज और आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज शामिल हैं।
क्या है प्राइज
होंडा एलीवेट के एडीवी एडिशन को 15.29 लाख रुपये से 16.66 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया गया है। इसके साथ 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी और 7 साल की एक्टेंडेड वारंटी को भी ऑफर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply