PM Kisan Yojana: क्या इस महीने जुलाई में किसानों के बैंक अकाउंट में आ सकती है 20वीं किस्त? जानें क्या है सरकार की तैयारी

किसानों को 20वीं किस्त कब मिल सकती है? Photo Credit:- Freepik
किसानों को 20वीं किस्त कब मिल सकती है? Photo Credit:- Freepik

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Ki 20th Kist Kab Aayegi: क्या आपको भी पीएम किसान योजना के अंतर्गत जारी होने वाली 20वीं किस्त का इंतजार है? अगर हां, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये किस्त कब जारी हो सकती है।

PM Kisan Samman Nidhi: अगर आप भी एक किसान हैं तो जाहिर है आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हों? दरअसल, ये भारत सरकार की योजना है जिसके तहत उन किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। इस योजना में किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: 20वीं किस्त जारी होने से पहले करना है आवेदन तो ऐसे करें, मिलते हैं सालाना 6 हजार रुपये

जो भी किसान योजना से जुड़े हैं उन्हें अब तक कुल 19 किस्त का लाभ मिल चुका है और अब अगली बारी 20वीं किस्त की है। वैसे तो इस किस्त की जारी होने की बातें जून की कही जा रही थी, लेकिन आज जुलाई की पहली तारीख है पर अब तक 20वीं किस्त जारी नहीं हुई है। ऐसे में जानने की कोशिश करेंगे कि क्या 20वीं किस्त इस महीने यानी जुलाई में जारी हो सकती है?

आ चुकी हैं 19 किस्त

अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आप जानते होंगे कि अब तक आपको 19 किस्त का लाभ मिल चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी 19 बार योजना से जुड़े किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 2 हजार रुपये भेज चुके हैं। बीती 24 फरवरी को ही 19वीं किस्त जारी की गई थी।

कब आ सकती है 20वीं किस्त?

जहां अब तक योजना से जुड़े किसानों को कुल 19 किस्त का लाभ मिल चुका है तो वहीं दूसरी तरफ अब सभी को 20वीं किस्त का इंतजार है। वैसे तो इस योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है जिसका उदाहरण पहले जारी हो चुकी है 19 किस्तें हैं।

इसलिए 20वीं किस्त के चार महीने का समय जून में पूरा हो रहा था और माना जा रहा था कि जून के आखिरी हफ्ते में 20वीं किस्त जारी हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है और अब जुलाई का महीना शुरू हो चुका है।

ये भी पढ़ें:- ABY: हर साल आपको भी मिल सकता है मुफ्त इलाज का लाभ, जानें कैसे बनेगा आपका आयुष्मान कार्ड

हालांकि, अभी किस्त कब जारी होगी इसको लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं है। पर माना जा रहा है कि जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में मोदी सरकार 20वीं किस्त जारी कर सकते हैं। इसके लिए हर बार की तरह एक कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है।