PM Kisan Nidhi: किसान तुरंत करवा लें योजना से अपना मोबाइल नंबर लिंक, वरना अटक सकती है 20वीं किस्त

22वीं किस्त कब मिल सकती है? Pic Credit- Freepik
22वीं किस्त कब मिल सकती है? Pic Credit- Freepik

Mobile Number Update PM Kisan Yojana: आप कई योजनाओं के बारे में जानते होंगे जिनमें से कुछ योजनाओं को राज्य सरकारें तो किसी योजना को केंद्र सरकार चलाती है। इन योजनाओं के जरिए लोगों को आर्थिक मदद करने के अलावा भी अन्य तरीकों से लाभ दिया जाता है। इसी तरह अगर आप एक किसान हैं तो आप पीएम किसान योजना से जुड़ सकते हैं जिसका पूरा नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है।

ये भी पढ़ें:- PF Claim: रिजेक्ट हो गया है पीएफ क्लेम तो कितने दिन बाद और कैसे दोबारा कर सकते हैं अप्लाई? यहां जानें

वहीं, अगर आप पहले से इस योजना से जुड़े हैं तो आपको अब अगली किस्त 20वीं मिलने वाली है, लेकिन इसका लाभ लेने के लिए जरूरी है कि आपका मोबाइल नंबर इस योजना से लिंक हो। अगर ऐसा नहीं है तो आप किस्त के लाभ से वंचित भी रह सकते हैं। मोबाइल नंबर अपडेट करने के तरीके के बारे में आप यहां जान सकते हैं…

किसान ऐसे अपडेट करवा सकते हैं मोबाइल नंबर:-

सबसे पहले क्या करें?

आपका मोबाइल नंबर अगर इस योजना से लिंक नहीं है या किसी कारण आप अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवाना चाहते हैं तो जरूर करवा लें
इसके लिए किसानों को सबसे पहले तो योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है या आप किसान एप पर भी जा सकते हैं

फिर ये करें

इसके बाद आपको यहां पर कई ऑप्शन नजर आएंगे, लेकिन आपको यहां पर ‘अपडेट मोबाइल नंबर’ वाले ऑप्शन को देखना है और इस पर क्लिक भी करना है
फिर आप देखेंगे आपको कुछ चीजें भरने के लिए कहा जाएगा ताकि, आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो सके

अब ये काम करें

इसके लिए पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर में से किसी एक को चुनना होता है
अब आपने इन दोनों में से जो भी चुना है उसे यहां भरें जैसे, आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर
इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को सही-सही भरना है

इसके बाद आखिर में ये करें

अब आपको यहां पर सर्च वाला बटन नजर आएगा जिस पर आपको क्लिक करना है

ये भी पढ़ें:- ABY: हर साल आपको भी मिल सकता है मुफ्त इलाज का लाभ, जानें कैसे बनेगा आपका आयुष्मान कार्ड

इसके बाद आपके सामने एक एडिट का ऑप्शन आएगा जिस पर क्लिक करें
फिर आपको यहां पर वो मोबाइल नंबर भरना है जिसे योजना से लिंक करना है और फिर इसे अपडेट कर लें।