ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया में तेज़ गर्मी पड़ना शुरू हो गई है। घरों में तो एसी चलाकर टेंपरेचर कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन कार में ऐसा करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। तेज़ गर्मी के बीच भी कार को कूल (Summer Car Care) रखना चाहते हैं तो बस 4 एक्सेसरीज़ को लगाकर ऐसा किया जा सकता है।
डैशबोर्ड कवर
कार खड़ी हो या फिर चल रही हो डैशबोर्ड पर हमेशा धूप रहती है। लगातार धूप की वजह से डैशबोर्ड काफी गर्म रहता है। आप चाहते हैं कि कार का डैशबोर्ड गर्म न रहे हो तो फिर उस पर कवर लगाना इकलौता सॉल्यूशन है। आजकल बाज़ार में कई क्वालिटी के डैशबोर्ड कवर मिल जाते हैं। जिनको अपने बजट और ज़रुरत के मुताबिक चुना जा सकता है। इनसे कार के डैशबोर्ड को तो ठंडा रखा ही जा सकता है, साथ ही कार के अंदर का तापमान भी कम रखने में मदद मिल जाती है।
वेंटिलेटिड सीट
जिन कारों में वेंटिलेटिड सीट जैसा फीचर नहीं मिलता है, उन कारों के लिए यह फीचर एक्सेसरीज़ की तरह भी ऑफर किया जाता है। इस फीचर की वजह से तेज गर्मी में भी शरीर के पिछले हिस्से को राहत मिलती है। एक तरह के कवर को इस तरह की सीट के साथ दिया जाता है जिसे यूएसबी पोर्ट से कनेक्ट किया जा सकता है। जिसके बाद यह अपना काम शुरू कर देता है और गर्मी के मौसम में भी राहत महसूस होती है।
विंडशील्ड ब्लाइंड का यूज़ करें
जब कार को कई दिनों तक सिर्फ पार्क रखना हो तो भी कार में धूप की वजह से केबिन गर्म रहता है। इससे बचाव के लिए विंडशील्ड ब्लाइंड का यूज़ किया जा सकता है। हर कर के साइज के मुताबिक ही इनको डिजाइन किया जाता है जिससे यह आराम से कार की विंडशील्ड के नीचे फिट हो जाती हैं। इससे यह फायदा मिलता है कि कार कई दिनों बाद भी यूज़ करते हैं तो उसका तापमान कम रहता है जिससे एसी को कूलिंग करने में भी कम टाइम लगता है।
ऑटो क्लाइमेट करवाएं इंस्टॉल
अभी भी कुछ कारों में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर को नहीं दिया जाता। लेकिन आफ्टर मार्केट इस फीचर को आसानी से लगवाया जा सकता है। इसमें लगा सेंसर केबिन का टेंपरेचर चेक करता है और एसी को उसी के मुताबिक सेट कर देता है। जिससे कार को गर्मी में भी कम टाइम में कूल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply