ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया में सड़कों की कंडीशन काफी अच्छी हो गई है। ऐसे में लोग अपनी कार से ही दिल्ली-मनाली, दिल्ली-शिमला, दिल्ली-जयपुर जैसे डेस्टीनेशंस के बीच की दूरी कार से तय करते हैं। सफर में अगर कार के फीचर्स से आपको आराम मिल जाए तो फिर सफर का मज़ा दोगुना हो जाता है। किन 5 फीचर्स को कार खरीदते (Must-Have 5 Car Features) हुए नोटिस करना चाहिए।
LED Lights
कई कारों में कंपनियां पुराने ज़माने वाले हेलोजन बल्ब देती हैं। इनसे रात के समय ज्यादा विजिबिलिटी नहीं मिलती। इसलिए अगर आप नई कार खरीदकर ला रहे हैं तो उसमें LED Lights वाले वेरिएंट को खरीदें। इससे रात के टाइम आपको सड़क पर ज्यादा रोशनी के साथ ज्यादा विजिबिलिटी मिल पाएगी।
Ventilated Seats
कुछ कारों के टॉप वेरिएंट्स में कंपनियां कई फीचर्स देती हैं। इनमें से एक फीचर Ventilated Seats भी है। नई कार खरीदकर घर लाने से पहले अगर उस वेरिएंट को खरीदें जिसमें इस फीचर को दिया गया हो तो आपको गर्मियों के टाइम ट्रैवल करते हुए काफी आराम मिलेगा।
Auto AC
कई कारों में वैसे तो Auto AC जैसे फीचर को स्टैंडर्ड तौर पर दिया जाने लगा है। लेकिन जिस गाड़ी को आप खरीद रहे हैं अगर उसमें भी यह फीचर मिल रहा है तो बिना ज्यादा सोचे उस वेरिएंट को खरीद लें। ट्रैवलिंग के समय आपको बार-बार एसी को सेट नहीं करना पड़ेगा और इस फीचर के कारण केबिन में ठंडक एक समान बनी रहेगी, जिससे सफर आसानी से पूरा करने में मदद मिलेगी।
Sun Shades
इंडिया में ज्यादातर महीनों में गर्मी रहती है। ऐसे में कार में ट्रैवल करते हुए धूप लगती है, जिससे परेशानी होती है। इसलिए कई कंपनियों ने अपनी कारों में फैक्ट्री फिटेड सनशेड्स को देना शुरू कर दिया है। इस फीचर के कारण जहां आपकी प्राइवेसी बनी रहती है, वहीं इससे धूप से भी राहत मिलती है।
Wireless Charger
कई लोग अपनी कार में दिन के कई घंटे बिताते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि वह ट्रैवलिंग से पहले फोन चार्ज करना भूल जाते हैं। आपको भी इस तरह की परेशानी होती है तो नई कार में वायरलेस चार्जर जैसे फीचर को लेना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके कारण न सिर्फ आपका फोन पूरी तरह चार्ज रहेगा, बल्कि इससे आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ हमेशा टच में रह पाएंगे।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?












Leave a Reply