Train Mileage: यात्रीगण ध्यान दें: एक लीटर डीजल में कितने किलोमीटर चलती है ट्रेन? जवाब हैरान कर देगा आपको

Train Mileage News
Train Mileage News

Train 1 Liter Diesel Mileage: नॉर्मल दिनों में तो भारतीय रेलवे कई ट्रेनें चलाता है। एक ही शहर के लिए कई ट्रेनें अलग-अलग समय पर जाती हैं ताकि यात्रियों को दिक्कतें न हो। जबकि, फेस्टिवल के मौके पर जैसे, होली, दिवाली आदि पर कई स्पेशल ट्रेनें भी रेलवे द्वारा चलाई जाती हैं। ट्रेन में कई तरह की सुविधाएं भी यात्रियों को मिलती हैं जिनमें फूड से लेकर एसी और शौचालय आदि शामिल हैं। पर क्या आपने कभी ये सोचा है कि भारतीय ट्रेन एक लीटर में कितने किलोमीटर चलती है? अगर नहीं, तो आज वो समय है जब इस सवाल का जवाब जान सकते हैं और दिमाग को और तेज कर सकते हैं।

कितनी माइलेज?

बात अगर एक ट्रेन की माइलेज की करें यानी एक ट्रेन एक लीटर डीजल में कितने किलोमीटर चलती है, तो ये सब डिपेंड करता है कि ट्रेन कितनी लंबी है यानी उसमें कितने डिब्बे लगे हुए है। डिब्बे कम होंगे तो माइलेज ज्यादा होती है और डिब्बे ज्यादा होने पर माइलेज कम हो जाती है।

अब समझिए पूरा गणित किस ट्रेन को चाहिए कितना डीजल

अगर किसी भारतीय ट्रेन में 24-25 डिब्बे लगे हैं तो ऐसी ट्रेन एक किलोमीटर में 6 लीटर डीजल खर्च करती है। हालांकि, ट्रेन में डिब्बे अगर ज्यादा हैं या कम है माइलेज इस पर भी डिपेंड करती है।

एक्सप्रेस ट्रेनें

अगर भारतीय रेलवे की कोई एक्सप्रेस ट्रेन है जिसमें 12 डिब्बे हैं तो ऐसी ट्रेन लगभग 4.5 लीटर डीजल में एक किलोमीटर चलती है।

पैसेंजर ट्रेनें

पैसेंजर ट्रेनों के इंजन को 5-6 किलोमीटर का सफर तय करने के लिए एक लीटर डीजल चाहिए होता है।

इन ट्रेनों का भी जान लें

भारतीय रेलवे कई सुपरफास्ट ट्रेनें भी चलाता है जो 230 मीटर तक का सफर तय करती हैं, तो वे एक लीटर डीजल खर्च कर देती हैं
यात्री ट्रेनों को 180-200 मीटर तक चलने के लिए एक लीटर डीजल की जरूरत होती है।