ध्यान दें: अगर आप भी ढूंढ रहे हैं टू व्हीलर का सस्ता और बेस्ट इंश्योरेंस प्लान, तो घर बैठे ऐसे करवा सकते हैं

scooter bike insurance
scooter bike insurance

Two Wheeler Insurance Plan: अगर आप भी बाइक या स्कूटी जैसी व्हीकल चलाते हैं तो आप जानते होंगे कि फोर व्हीलर के मुकाबले इनसे ट्रैवल करने में काफी बचता है। जाम लगा हो या रास्ता पतला हो टू-व्हीलर आराम से निकल जाता है और अपनी डेस्टिनेशन पर आप आराम से पहुंच जाते हैं। बस अगर आप टू-व्हीलर चलाते हैं तो आपको इस बाता का ध्यान रखना होता है कि अपनी गाड़ी के कागज पूरे रखें। जैसे, पीओसी, हेलमेट पहना हो और इंश्योरेंस भी। इसमें बात अगर इंश्योरेंस की करें तो ये भी जरूरी है वरना आपका भारी भरकम चालान कट सकता है। ऐसे में आप चाहें तो घर बैठे ही एक बेस्ट और सस्ता टू व्हीलर इंश्योरेंस खरीद सकते हैं।

ऐसे चुन सकते हैं बेस्ट और सस्ता टू व्हीलर इंश्योरेंस:-

स्‍टेप 1

आपको सबसे पहले पॉलिसी बाजार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
फिर आपको यहां पर अपना गाड़ी नंबर भरना होता है
इसके बाद आपको ‘View Prices’ वाले बटन पर क्लिक करना है

स्‍टेप 2

अब आप देखेंगे तो आपके सामने प्लान आएंगे कि आपको ‘Comprehensive Plan’ चुनना है या फिर ‘Third Party Plan’ चुनना है
ऐसे में आपको ‘Comprehensive Plan’ चुनना चाहिए क्योंकि ये आपकी बाइक को प्रोटेट भी करता है और आपको इंश्योरेंस को लेकर होने वाले चालान से भी बचाता है

स्‍टेप 3

फिर आपको ‘View Comprehensive Plan’ पर क्लिक करना है
इसके बाद आपके सामने अलग-अलग कंपनियों के इंश्योरेंस प्लान और उनके दाम आ जाएंगे
अब अपनी पसंद के प्लान को चुन लें

स्‍टेप 4

इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि चीजें भरनी हैं
फिर आपको पेमेंट करनी है और इसके बाद आपके टू-व्हीलर का इंश्योरेंस हो जाता है, जो आपकी गाड़ी को सुरक्षित करता है और चालान से भी बचाता है।