Atal Pension Yojana: कैसे करें अटल पेंशन योजना में आवेदन और कितने मिलेंगे पैसे? यहां जानें सबकुछ

Atal Pension Yojana Benefits In Hindi: आज आप जिस स्पीड से काम कर रहे हैं और पैसे कमा रहे हैं। क्या उसी स्पीड से आगे भी कर पाएंगे यानी जब आपकी उम्र 50 साल के ऊपर हो जाएगी या जब आप बुढ़ापे की तरफ बढ़ने लगेंगे? तो इसका जवाब न ही होने वाला है।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: किन किसानों को मिल सकती है 21वीं किस्त और किन किसानों को नहीं? यहां जाने किसान

इसलिए लोग चाहते हैं कि उनके पास इतना पैसा हो कि उन्हें बुढ़ापे में पैसों की दिक्कत तो न हो। इसके लिए लोग निवेश करते हैं, इसलिए अगर आप चाहें तो आप सरकारी पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं जिसका नाम अटल पेंशन योजना है।

थोड़ी सी जानकारी योजना के बारे में:-

अटल पेंशन योजना को भारत सरकार चलाती है जिसमें आपको पहले निवेश करना होता है और फिर 60 वर्ष के बाद आपको हर माह पेंशन मिलती है

इस योजना में आपको अपनी उम्र के हिसाब से हर महीने बेहद कम निवेश करना होता है

कैसे जुड़ें योजना से?

स्टेप 1

सबसे पहले अपने बैंक की ब्रांच में जाएं

उस अधिकारी से मिलें जो अटल पेंशन योजना को देखता हो

फिर वो आपकी केवाईसी करते हैं

स्टेप 2

इसके बाद आपको प्रीमियम और प्लान की जानकारी दी जाती है

फिर आपके बैंक को योजना से जोड़ा जाता है

अब आप इस योजना से जुड़ जाते हैं और हर महीने आपके बैंक खाते से प्रीमियम कटने लगता है

कौन जुड़ सकता है?

इस योजना में 18-40 वर्ष के लोग जुड़ सकते हैं। अगर आपकी उम्र इस बीच में है तो आप यहां आवेदन कर सकते हैं। आपका भारत का नागरिक होना भी बेहद जरूरी है।

कितनी प्रीमियम और कितनी पेंशन मिलेगी?

इस योजना में 60 वर्ष के बाद हर महीने 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये महीने की पेंशन मिलती है। अब ऐसे में अगर आप इस योजना में 18 साल में जुड़ते हैं और 1 हजार रुपये महीने वाला पेंशन प्लान चुनते हैं, तो आपके बैंक खाते से हर महीने 42 रुपये कटते हैं।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: किन किसानों को मिल सकती है 21वीं किस्त और किन किसानों को नहीं? यहां जाने किसान

जबकि, 2 हजार रुपये के लिए 84, 3 हजार रुपये के लिए 126, 4 हजार रुपये के लिए 168 और हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन प्राप्त करने के लिए आपके बैंक अकाउंट से हर महीने 210 रुपये कटते हैं।