Skoda Octavia RS को फाइनली इंडियन कस्टमर्स के लिए लाया जा रहा है। इस बात को अब मेकर ने भी ऑफिशियली कंफर्म कर दिया है। स्कोडा की सबसे ताकतवर सेडान कार के लिए कब से प्री बुकिंग (Skoda Octavia RS booking date) शुरू होगी और कब तक इसे लॉन्च करने की तैयारी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
October 2025 में शुरू होगी प्री बुकिंग
स्कोडा ने एलान कर दिया है कि उसकी सबसे ताकतवर सेडान कार ऑक्टाविया आरएस के लिए 6 October 2025 से प्री बुकिंग (Skoda Octavia RS official update) को शुरू किया जाएगा। लेकिन इस कार के लिए काफी लिमिटेड नंबर में बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन ली जाएगी।
हमने वादा पूरा किया
स्कोडा इंडिया के ब्रॉन्ड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने बताया कि हमने इस साल के शुरू में यह वादा किया था कि एक ग्लोबल आइकन को इंडिया में लौटाया जाएगा। अब ऑक्टेविया आरएस के साथ यह वादा भी पूरा हाे रहा है। इस कार ने दो दशकों से लोगों के बीच जूनून को जगाया है। हम सिर्फ कार नहीं बल्कि भावना को वापस ला रहे हैं। जो सच्ची ड्राइविंग की भावना को परिभाषित करेगी।

PC-Skoda
डिजाइन भी अपडेट होगा
मेकर ने बताया है कि ऑक्टेविया आरएस का डिजाइन भी अपडेट होगा और अब यह पहले से ज्यादा शार्प, बोल्ड और खास हो जाएगी।
पहले भी होती थी ऑफर
स्कोडा अपनी ऑक्टेविया आरएस को पहले भी इंडियन मार्केट में ऑफर करती थी। इंडिया में इसे सबसे पहले 2004 में पहली टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन वाली कार की तरह लाया गया था और लॉन्च के बाद से ही इसने काफी तेजी से उत्साही लोगों के बीच अपनी पकड़ बना ली थी।
प्री बुकिंग के बाद कब होगी लॉन्च
मेकर ने बताया है कि लिमिटेड यूनिट्स के लिए इसलिए प्री बुकिंग ली जाएगी क्योंकि इसे इंडिया में नहीं बनाया जाएगा बल्कि फुली बिल्ट यूनिट की तरह इंडिया लाया जाएगा। जिससे ज्यादा यूनिट्स की डिलीवरी कर पाना थोड़ा मुश्किल भी हो सकता है। लेकिन इसे नवंबर के पहले हफ्ते में ही लॉन्च (Skoda Octavia RS India launch) किया जाएगा।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply