PM Kisan Yojana: कब जारी होगी 21वीं किस्त? पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल के किसानों को पहले ही मिल चुके हैं 2-2 हजार रुपये

क्या 21वीं किस्त नवंबर मं आएगी? Photo Credit:- X/@AgriGoI
क्या 21वीं किस्त नवंबर मं आएगी? Photo Credit:- X/@AgriGoI

PM Kisan Samman Nidhi: किसानों को कई तकलीफों का सामना अपनी फसल को उगाने के लिए करना पड़ता है। साथ ही कई किसान आर्थिक रूप से कमजोर भी होते हैं जिनकी मदद सरकार कई योजनाओं द्वारा करती है।

केंद्र सरकार किसानों को लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाती है जिसके तहत लाभार्थियों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त सालाना देती है।

ये भी पढ़ें:- Today Bank Holiday: आज शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद हैं? यहां जानें

इन राज्यों को मिला लाभ

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का लाभ पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के किसानों को दिया जा चुका है। 26 सितंबर 2025 को 2-2 हजार रुपये 21वीं किस्त के रूप में दिए गए।

क्यों जल्दी दी गई किस्त?

3 राज्यों (उत्तराखंड, पंजाब और हिमाल प्रदेश) के लगभग 27 लाख पात्र किसानों को 21वीं किस्त का लाभ इसलिए पहले दिया गया, क्योंकि यहां के किसानों को भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे किसानों को काफी नुकसान पहुंचा। इसलिए किसानों को ये किस्त जल्दी देकर आर्थिक मदद दी गई।

ये भी पढ़ें:- Apple: iPhone की बैटरी हो रही जल्दी-जल्दी डिस्चार्ज, तो तुरंत करें ये सेटिंग्स इनेबल; मिलेगा फायदा

बाकी किसानों को है इंतजार

पीएम किसान योजना के तहत अभी भी करोड़ों किसान बाकी हैं जिन्हें 21वीं किस्त का लाभ मिलना है। माना जा रहा है कि नवंबर में ये किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।