HomeAutomobilesHybrid अवतार में आ रही हैं Kia की ये 3 दमदार SUVs,...

Hybrid अवतार में आ रही हैं Kia की ये 3 दमदार SUVs, Petrol का खर्चा होगा आधा और माइलेज उड़ा देगी होश

Hybrid SUVs की बढ़ती डिमांड को देख Kia भी अपने पोर्टफोलियो में इस टेक्‍नोलॉजी को ला रही है। मेकर किन एसयूवी में इस ऑप्‍शन को देने वाली है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Hybrid SUVs की इंडियन मार्केट में डिमांड बढ़ते हुए देख कई मेकर्स इस टेक्‍नोलॉजी को अपनी कारों में ऑफर कर रहे हैं। अब एक और मेकर Kia भी अपने पोर्टफोलियो में इस टेक्‍नोलॉजी जोड़ने वाली है। किआ अपनी किन एसयूवी में इस ऑप्‍शन को देने वाली है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Kia लाएगी Hybrid टेक्‍नोलॉजी

कार मेकर किआ भी अपनी कारों को अब हाइब्रिड टेक्‍नोलॉजी से लैस करने वाली है। मेकर ने इसके लिए बड़ी तैयारी भी की है और अब मौजूदा पोर्टफोलियो को धीरे धीरे अपडेट कर नई टेक्‍नोलॉजी को दे दिया जाएगा।

Kia Sonet Hybrid से होगी लैस

किआ की सबसे छोटी और काफी ज्‍यादा पॉपुलर एसयूवी सोनेट को इंडिया में कई साल से ऑफर किया जा रहा है। यह एसयूवी जल्‍द ही अपडेट होने वाली है और तभी इसे हाइब्रिड इंजन भी दिया जा सकता है। इस एसयूवी को इंडिया में 2027 में अपडेट के साथ लाया जाएगा, ऐसे में उम्‍मीद है कि इसको फरवरी 2027 में होने वाले Bharat Mobility 2027 में लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

Kia Seltos को भी मिलेगी हाइब्रिड टेक्‍नोलॉजी

किआ अपनी मिड साइज एसयूवी सेल्‍टॉस की नई जेनरेशन को 2026 में ही इंडिया में लॉन्‍च कर चुकी है। लेकिन इस एसयूवी को हाइब्रिड के साथ अभी नहीं लाया गया है। आने वाले दो सालों में इस एसयूवी को भी हाइब्रिड टेक्‍नोलॉजी के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। जिसके बाद इसकी माइलेज भी दूसरी एसयूवी की टेंशन बढ़ाएगी।

Kia Sorento भी होगी लॉन्‍च

किआ इंडियन मार्केट में इस साल एक और नई एसयूवी सोरेंटो को ला सकती है। इस एसयूवी को सेल्‍टॅास से ऊपर पोजिशन किया जाएगा और इसमें भी कई शानदार फीचर्स, इंजन ऑप्‍शंस मिलेंगे। एसयूवी को हाइब्रिड टेक्‍नोलॉजी के साथ भी लाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह किआ की इंडिया में पहली एसयूवी होगी, जिसे हाइब्रिड ऑप्‍शन मिलेगा।

Kia Carens Clavis को भी मिलेगा हाइब्रिड ऑप्‍शन

किआ की बजट एमपीवी कैरेंस क्‍लाविस का भी हाइब्रिड वर्जन आने वाले सालों में देखने को मिलेगा। वैसे तो यह एमपीवी डीजल में 20 के आस पास का माइलेज देने का काबिलियत रखती है, लेकिन जब इसे पेट्रोल में हाइब्रिड ऑप्‍शन मिलेगा तो इसकी माइलेज और भी ज्‍यादा हो जाएगी। जिसके बाद बाकी एमपीवी को टेंशन हो सकती है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular