HomeAutomobilesMercedes-Benz CLA Electric कल हो रही है Launch, सिर्फ 20 मिनट की...

Mercedes-Benz CLA Electric कल हो रही है Launch, सिर्फ 20 मिनट की चार्जिंग में चलेगी 320KM

Mercede Benz CLA Electric कल इंडियन मार्केट में Launch होगी। इसमें कितनी Range मिलेगी, कौन से Features को किस Price पर दिया जाएगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Mercede Benz CLA Electric कल इंडियन मार्केट में Launch हो जाएगी। इस इलेक्‍ट्रिक कार में कितनी Range मिलेगी, कौन से Features को किस Price पर दिया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

कल आ रही है Mercedes Benz CLA Electric

मर्सिडीज इंडियन मार्केट में कल ऑफिशियली सीएलए इलेक्‍ट्रिक को लॉन्‍च करेगी। इस कार के लिए March 2026 से ही 1.5 लाख रुपये में प्री बुकिंग ली जा रही हैं।

मिलेगा Standard Variant

मेकर ने बताया है कि इस कार को लॉन्‍ग रेंज के अलावा स्‍टैंडर्ड रेंज के साथ भी ऑफर किया जाएगा। इसके स्‍टैंडर्ड रेंज वेरिएंट को CLA 200 नाम से लाया जाएगा, जबकि इसके लॉन्‍ग रेंज वेरिएंट को CLA 250+ नाम से ऑफर किया जाएगा।

April 2026 से डिलीवरी शुरू

मेकर के मुताबिक इस कार की डिलीवरी को अप्रैल 2026 से शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन अप्रैल से इसके लॉन्‍ग रेंज वेरिएंट्स की डिलीवरी को ही शुरू किया जाएगा। स्‍टैंडर्ड रेंज वाले वेरिएंट के लिए जून 2026 तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

CLA 200 में कितनी रेंज

मेकर ने बताया है कि इस कार के लोअर वेरिएंट सीएलए 200 को एक बार चार्ज करने के बाद 542 किलोमीटर तक की रेंज मिलेगी। इसको 240 किलोवाट डीसी फास्‍ट चार्जर से 20 मिनट चार्ज करने के बाद 320 किलोमीटर की रेंज मिल पाएगी।

CLA 250+ में मिलेगी इतनी रेंज

मर्सिडीज इस कार के महंगे वेरिएंट में 85 kWh की बैटरी देगी। जिसको एक बार चार्ज करने पर 792 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा।

किस प्राइज पर होगी लॉन्‍च

मर्सिडीज ने बताया है कि CLA 200 की अनुमानित एक्‍स शोरूम प्राइज 55 लाख रुपये हो सकती है। वहीं CLA 250+ की अनुमानित एक्‍स शोरूम प्राइज 59 लाख रुपये तक होगी।

इनसे मिलेगी चुनौती

मर्सिडीज की सीएलए इलेक्‍ट्रिक को इंडियन मार्केट में Tesla Model Y और BYD Seal जैसी लग्‍जरी सेडान इलेक्‍ट्रिक कारों के साथ मुकाबला करना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular