HomeBusinessपूरे भारत में शुरू हुई BLS की स्पेशल वेरिफिकेशन सर्विस; IACCIA के...

पूरे भारत में शुरू हुई BLS की स्पेशल वेरिफिकेशन सर्विस; IACCIA के साथ मिलकर उद्यमियों को दिया बड़ा तोहफा

सरकारों और नागरिकों के लिए एआई और तकनीक आधारित सेवाएं देने वाली अग्रणी वैश्विक कंपनी, बीएलएस इंटरनेशनल ने इंडिया एंड अरब कंट्रीज चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर (आईएसीसीआईए) के साथ एक रणनीतिक समझौता ज्ञापन पर दस्तखत किए हैं। इस साझेदारी के तहत भारत में बीएलएस के 17 केंद्रों के नेटवर्क के जरिए व्यावसायिक सत्यापन और संबंधित सेवाओं का विस्तार होगा। इससे 22 अरब लीग देशों के साथ कारोबार करने वाले भारतीय व्यापारियों के लिए दस्तावेजी प्रक्रियाएं तेज़, आसान और कहीं ज्यादा कारगर हो जाएंगी। इस समझौते पर आईएसीसीआईए के सेक्रेटरी जनरल (प्रभारी) डॉ. वाइल एस. एच. अव्वाद और बीएलएस इंटरनेशनल की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, स्ट्रैटेजिक मार्केट्स, गवर्नमेंट्स एंड इंस्टीट्यूशंस श्रीमती चारु खोसला की मौजूदगी में बाकायदा दस्तखत हुए।

आईएसीसीआईए ने हाल ही में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। भारत सरकार के विदेश व्यापार महानिदेशालय यानी डीजीएफटी ने उसे आधिकारिक मान्यता दी है। इस मान्यता से आईएसीसीआईए को गैर-तरजीही उत्पत्ति प्रमाण पत्र जारी करने और व्यावसायिक दस्तावेजों के सत्यापन की सुविधा देने का अधिकार मिल गया है। इससे भारत और अरब जगत के बीच व्यापार की तमाम प्रक्रियाएं सरल होंगी और दोनों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को नई रफ्तार मिलने की पूरी उम्मीद है।

बीएलएस इंटरनेशनल के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर शिखर अग्रवाल ने कहा, “यह साझेदारी बीएलएस इंटरनेशनल की उस यात्रा में एक और अहम पड़ाव है जिसके तहत हम भरोसेमंद सत्यापन और कॉन्सुलर सेवाओं के जरिए दुनिया को आपस में जोड़ते हैं। आईएसीसीआईए के साथ मिलकर हम भारत और अरब जगत के बीच व्यापार की राह आसान कर रहे हैं और बाजारों में सहयोग तथा नवाचार के नए दरवाजे खोल रहे हैं। हमारी कोशिश हमेशा यही रहती है कि सत्यापन सेवाएं सहज, सुरक्षित और बड़े पैमाने पर कारगर हों और आम लोगों के साथ-साथ कारोबारियों के भी काम आएं।”

आईएसीसीआईए के सेक्रेटरी जनरल (प्रभारी) डॉ. वाइल एस. एच. अव्वाद ने कहा, “डीजीएफटी की यह मान्यता एक ऐतिहासिक संस्थागत उपलब्धि है जो भारत और अरब जगत के बीच व्यावसायिक आदान-प्रदान के एक भरोसेमंद सेतु के रूप में आईएसीसीआईए की भूमिका को और मजबूत करती है। बीएलएस इंटरनेशनल के साथ इस साझेदारी से हम अपनी सेवाओं का दायरा काफी बढ़ा सकेंगे और दोनों तरफ के कारोबारियों को बिना किसी अड़चन के मदद दे सकेंगे। इससे आपसी जुड़ाव और गहरा होगा और व्यापार तथा निवेश के नए रास्ते खुलेंगे।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular