HomeAutomobilesखुली छत और रॉकेट जैसी रफ़्तार, भारत में लॉन्च हुई Mini Convertible...

खुली छत और रॉकेट जैसी रफ़्तार, भारत में लॉन्च हुई Mini Convertible JCW Pack, कितनी है Price

Mini Convertible JCW Pack Launch हो चुकी है। इसको किस Price पर ऑफर किया गया है। क्‍या खूबियां दी हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Mini Convertible JCW Pack Launch हो चुकी है। इंडिया में इस कार को किस Price पर ऑफर किया गया है। इसमें कौन सी खूबियां दी गई हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ गई Mini Convertible JCW Pack

इंडियन मार्केट में मिनी ने अपनी एक और कार कनवर्टिबल JCW Pack को लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस कार को खुलने वाली छत की गाड़ी के तौर पर लॉन्‍च किया है।

खुलती है छत

इस कार की छत फिक्‍स नहीं है और 30 KMPH की स्‍पीड तक ही इसकी छत को 18 सेकेंड में खोला जा सकता है या फिर बंद किया जा सकता है। इससे ऊपर की स्‍पीड पर इसकी छत को न तो बंद किया जा सकेगा और न ही खोला जा सकेगा।

मिलती हैं ये खूबियां

मेकर ने इस कार को गो कार्ट वाले एक्‍सपीरियंस के साथ नया स्‍टेयरिंग व्‍हील दिया है जिसमें पैडल शिफ्टर्स भी दिए हैं। साथ में राउंड शेप में हाई-रिज़ॉल्यूशन OLED डिस्प्ले भी दिया है। मिनी इंटरेक्शन यूनिट के नाम से जाना जाने वाला यह डिस्प्ले इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सेंट्रल डिस्प्ले दोनों का काम करता है। JCW पैक भी MINI ऑपरेटिंग सिस्टम 9 का यूज करता है। जिसका इंटरफ़ेस स्मार्टफोन ऐप्स से प्रेरित है, MINI इंटेलिजेंट पर्सनल असिस्टेंट (IPA) को “हे MINI” कहकर एक्टिव भी किया जा सकता है, जिससे नेविगेशन, टेलीफोनी, मनोरंजन और अन्य कई कामों को कंट्रोल किया जा सकता है। कार में हरमन कार्डन सराउंड साउंड सिस्टम, रिमोट सॉफ्टवेयर अपग्रेड, Apple CarPlay / Android Auto, टेलीसर्विसेज, इन-कार वेदर और इंटेलिजेंट इमरजेंसी कॉल, गो-कार्ट मोड, ग्रीन मोड, विविड मोड, टॉगल बार आइलैंड स्टार्ट/स्टॉप, गियर सेलेक्टर, पार्किंग ब्रेक, एक्सपीरियंस मोड्स, वायरलेस चार्जर, इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट वाली स्पोर्ट्स वेंटिलेटिड सीट, क्रूज़ कंट्रोल और पार्किंग असिस्टेंट जैसे कई शानदार फीचर्स दिए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें फ्रंट पैसेंजर एयरबैग और साइड कर्टन एयरबैग, रोलओवर प्रोटेक्शन सिस्टम, ब्रेक असिस्ट, 3-पॉइंट सीट बेल्ट, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, क्रैश सेंसर, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, रियर व्यू कैमरा और टायर प्रेशर इंडिकेटर के साथ ट्यूबलैस टायर भी दिए हैं।

मिलता है ताकतवर इंजन

नई MINI कन्वर्टिबल JCW पैक में ट्विनपावर टर्बो तकनीक के साथ पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 5,000-6,500 rpm पर 150 kW/204 hp की पावर और 1450-4500 rpm पर 300 Nm का न्‍यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार सिर्फ 6.9 सेकंड में 0 से 100 KMPH की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी Top Speed 240 KMPH है। बूस्ट मोड के साथ 7-स्पीड डबल क्लच स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ट्रांसमिशन मिलता है।

कितनी है Price

मेकर ने इस कार को सीबीयू की तरह ऑफर किया है। इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 61.50 लाख रुपये है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular