Maruti इंडियन मार्केट में सबसे सस्ती कार से लेकर Invicto जैसी MPV को भी ऑफर करती है। मेकर अगले साल तक किस सेगमेंट में किस नई कार को Launch करने वाली है। इसकी शुरुआत कब से हो रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Maruti ला रही 5 कारें
2026 के बचे हुए 6 महीनों और 2027 के पूरे 12 महीनों में इंडियन कार मेकर मारुति 5 नई कारों को लॉन्च करने वाली है। इसकी शुरूआत भी अगले दो महीनों के अंदर हो जाएगी।
आएगी 2026 Maruti Brezza
मारुति इस साल सबसे पहले ब्रेजा के फेसलिफ्ट को लॉन्च करेगी। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है और फाइनल प्रोडक्ट भी बनकर तैयार हो चुका है। बस मेकर की ओर से लॉन्च का एलान बाकी रह गया है। इसमें नया 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा और साथ में मैनुअल ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। पेट्रोल के अलावा इस एसयूवी को ड्यूल सीएनजी टैंक के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Maruti Baleno Facelift
मारुति ब्रेजा के अलावा बलेनो के फेसलिफ्ट को भी ला रही है। स्पाई शॉट्स में देखा गया है कि मौजूदा बलेनो की जगह नई बलेनो को नया फ्रंट मिलेगा और नए हेडलैंप के साथ यह पूरी तरह से फ्रेश दिखाई दे सकती है। इसमें भी 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को दिया जाएगा।
Maruti Fronx Facelift
मारुति ने April 2023 में ही मौजूदा फ्रॉन्क्स को लॉन्च किया था। तब से अब तक इसको कोई बड़ा अपडेट नहीं दिया गया है। लेकिन अगले साल इस एसयूवी को अपडेट किया जाएगा और तब इस एसयूवी को कॉस्मैटिक चेंज के साथ नया लुक देने की कोशिश की जाएगी। इसको 2027 में हाइब्रिड ऑप्शन के साथ भी लॉन्च किया जा सकता है।
Maruti Y43
मारुति की बादशाहत हमेशा से हैचबैक कारों में रही है। इसी लिस्ट में मेकर अब एक और नई कार को ला सकती है। जिसे फिलहाल Y43 नाम से जाना जा रहा है। यह माइक्रो एसयूवी होगी जो पंच और एक्सटर को परेशान करेगी। इसे भी 2027 में ही लॉन्च किया जाएगा।
Maruti Grand Vitara Facelift
मारुति काफी टाइम से इंडियन मार्केट में ग्रैंड विटारा को ऑफर कर रही है। लेकिन अब इसका लुक थोड़ा पुराना लग रहा है। इस वजह से मेकर इसके भी फेसलिफ्ट को लाने का प्लान बना रही है और 2027 में इसे भी अपडेट किया जा सकता है। जिसमें कुछ नए फीचर्स को भी जोड़ा जाएगा।
ये भी पढ़ें
Universo Ferrari: 14 दिन बाद India में खत्म हुआ, पहुंचे रिकॉर्ड तोड़ लवर्स, जानिए इवेंट में कौन-कौन सी गाड़ियां दिखीं?
Hero Xtreme 125R Stealth Edition: 125 सीसी सेगमेंट में आ गया खास एडिशन, कितनी है Price
BMW F 450 GS: मार्केट में आ गया नया ‘Sports’ वेरिएंट; जानिए किन Features से है लैस, कितनी है Price?
E20 Petrol: 20% बोलकर आपको दिया जा रहा 30% फ्लेक्स फ्यूल, Karnataka Govt के बड़े खुलासे से मची खलबली













Leave a Reply