HomeAutomobilesCitroen eC3x होगी Launch तो उड़ेगी Tata Punch EV की नींद; Social...

Citroen eC3x होगी Launch तो उड़ेगी Tata Punch EV की नींद; Social Media पर Teasor ने मचा दी सनसनी

Citroen eC3X को अब Launch करने की तैयारी हो चुकी है। जिससे Tata Punch EV को बड़ी टेंशन हो सकती है। इसे कब लाया जाएगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Citroen eC3X को अब इंडियन मार्केट में Launch करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। जिससे Tata Punch EV को बड़ी टेंशन हो सकती है। इसे कब लाया जाएगा। Social Media पर टीजर में किस तरह की डिटेल मिल रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Citroen eC3X हो रही Launch

इंडियन मार्केट में जैसे जैसे ईवी की डिमांड बढ़ रही है, वैसे वैसे ही सभी मेकर्स अपनी कारों को अपडेट कर रहे हैं। सिट्रॉएन भी इंडिया में ईवी सेगमेंट में eC3 को ऑफर करती है, लेकिन अब इसको अपडेट कर Citroen eC3X को लॉन्‍च किया जा रहा है।

Social Media पर Teasor रिलीज हुआ

मेकर ने लॉन्‍च से पहले सोशल मीडिया पर इस कार का नया टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में ज्‍यादा बात नहीं की गई है, लेकिन कार की मामूली झलक को दिखाया गया है।

मिली ये डिटेल

सोशल मीडिया पर रिलीज किए गए टीजर में कार को ब्‍लू एक्‍सटीरियर कलर के साथ दिखाया गया है। जिसमें रियर स्‍पॉयलर, रियर वाइपर और टेल लाइट को दिखाया गया है। साथ में लिखा है कि उन लोगों के लिए जिनका दिन सड़क के अंत में खत्म नहीं होता।

कब हो रही लॉन्‍च

मेकर ने टीजर में जो इसकी डिटेल नहीं दी है, लेकिन हमें सूत्रों से पता चला है कि इसे अगले 7 से 8 दिनों में ही लॉन्‍च किया जा सकता है।

नए फीचर्स से होगी लैस

सिट्रॉएन की इस गाड़ी को भी बाकी एक्‍स कारों की तरह 10.25 इंच इंफाटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, अपडेटेड इंटीरियर को तो दिया ही जाएगा। डीलरशिप लेवल पर इस कार को 360 डिग्री कैमरा और कुछ कॉस्‍मैटिक अपग्रेड को ऑफर किया जा सकता है।

कितनी होगी Price

सिट्रॉएन की ईसी3 एक्‍स को जब लॉन्‍च किया जाएगा तब इसको 12 से 13 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ही लॉन्‍च किया जा सकता है क्‍योंकि इसके अभी वाले वर्जन को भी 12.90 लाख रुपये में ही ऑफर किया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular