HomeAutomobilesआ रही है होश उड़ाने वाली Avore की नई Electric Motorcycle; टेस्टिंग...

आ रही है होश उड़ाने वाली Avore की नई Electric Motorcycle; टेस्टिंग के दौरान खुली डिजाइन की पोल

Avore EV Motorcycle इंडिया में काफी जल्‍द Launch हो सकती है। इसके पहले ही यह बाइक टेस्टिंग के टाइम स्‍पाई हुई है। इसकी क्‍या डिटेल मिली है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Avore EV Motorcycle इंडियन मार्केट में काफी जल्‍द Launch हो सकती है। इसके पहले ही इस बाइक को टेस्टिंग के टाइम स्‍पाई किया है। लॉन्‍च से पहले इस बाइक की क्‍या डिटेल मिली हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Avore EV Motorcycle होगी Launch

इंडियन मार्केट में एक और ईवी प्‍लेयर के तौर पर Avore की एंट्री होने जा रही है। मेकर ईवी सेगमेंट में पहली बाइक को लॉन्‍च कर धमाका करने की तैयारी कर रही है।

पहले कर दिया था अनाउंस

कुछ दिन पहले ही समर्थ मोबिलिटी ने अनाउंस किया था कि वह इंडियन मार्केट में नए ईवी ब्रॉन्‍ड को ला रही है। जिसके बाद अब पहली बार इसकी बाइक को टेस्टिंग के टाइम देखा गया है।

मिली ये डिटेल

टेस्‍टिंग के टाइम अवोर की बाइक को रोड पर देखा गया है। वैसे तो बाइक अच्‍छी तरह से कैमोफ्लाज्‍ड थी, लेकिन फिर भी इसके डिजाइन की डिटेल तो सामने आ ही गई है।

नेकेड होगा डिजाइन

स्‍पाई यूनिट को देखकर यह आसानी से पता लग गया है कि यह एक नेकेड इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल होगी। इसका डिजाइन Yamaha की FZ से मिलता हुआ लग सकता है। जिसमें बड़ी डिस्‍प्‍ले, एलईडी लाइट, इंजन की जगह बैटरी पैक, स्प्लिट सीट्स, ओपन ग्रैब हैंडल मिलेंगे। साथ में अलॉय व्‍हील्‍स, आगे और पीछे डिस्‍क ब्रेक और मजबूत बॉडी इसमें मिल सकती है।

मिलेगी ताकतवर बैटरी

मेकर की ओर से इस बाइक को 10.5 kWh की मोटर के साथ 5kWh की बैटरी को दिया जाएगा। यह बैटरी और मोटर IP 67 रेटिंग के साथ आएंगी। जो इसको 100 से 150 किलोमीटर की रेंज दे सकती हैं।

होगी Ola को टेंशन

अभी तक ओला, मैटर और ओबन रोर जैसे मेकर्स ही इंडिया में ईवी मोटरसाइकिल ऑफर कर रहे हैं। लेकिन अवोर की यह मोटरसाइकिल पूरी तरह से मेड इन इंडिया होगी और इससे बाकी मेकर्स को टेंशन भी हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular